प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई 2025: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए इम्तिहान की घड़ी है. यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई 2025 यानि आज आयोजित की जा रही हैं. यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहे उम्मीदावारों को जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. आइए जानते हैं यूपीएससी परीक्षा में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं? यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और अगली पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों…
Author: Manish Negi
अल्मोड़ा: द्वाराहाट ब्लॉक के बग्वालीपोखर क्षेत्र के कामा गांव निवासी वीर सपूत शहीद कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र मिलने पर लोगों में दुःख के साथ खुशी भी है। लोगों ने भारत सरकार का अभार जताया है। आपको बता दें कि 25 वर्षीय शहीद कैप्टन दीपक सिंह सिग्नल कोर 48वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 14 अगस्त 2024 को वह शहीद हुए थे। इससे पहले उन्होंने भारी गोलाबारी के बीच अपने सैनिकों को बचाया। जख्मी होने के बाद भी एक आतंकी को घायल किया। उनके सर्वोच्च बलिदान…
रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां दो बच्चों की मां अपने साथ सोने के जेवर और पैसे लेकर फरार हो गई। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के प्रेमी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर दोनों की एक साथ तस्वीरें भी सांझा की है। वहीं आरोपी युवक व पीड़ित युवक की पत्नी का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन में मामला दर्ज करवाते हुए अपनी पत्नी और पुत्र की तलाश के लिए मदद की गुहार…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें एक महिला डॉक्टर हैं जो एम्स ऋषिकेश में कार्यरत हैं और हाल ही में बेंगलुरु से लौटी थीं। दूसरी महिला गुजरात से धार्मिक प्रवचन सुनने के लिए आई थीं। दोनों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। एम्स की डॉक्टर में हल्के लक्षण, होम आइसोलेशन में इलाज ऋषिकेश के एम्स अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बुखार और गले में खराश की…
बॉलीवुड डेस्क: ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए फेमस एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में थे। वो बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी खूब काम किया था। उनकी मौत से इंडस्ट्री सदमे में है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात को नई दिल्ली में उनके…
नई दिल्ली: हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर में बड़े पैमाने पर दस्तक के बाद अब कोरोना के मामले दिल्ली में भी बढ़ने शुरू हो गए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 22 मई तक दिल्ली में कोरोना के कुल 23 केस मिले हैं. इन सभी की जांच प्राइवेट लैब में हुई है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह 23 मरीज दिल्ली के हैं या दिल्ली से बाहर के हैं और उनकी ट्रैवल हिस्ट्री क्या है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के…
द्वाराहाट: द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अब अदालत ने दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। द्वाराहाट की ही एक महिला ने पूर्व विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसकी पुत्री के पिता विधायक महेश नेगी हैं। ऐसे में महिला की ओर से बेटी के भरण पोषण के लिए विधायक के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि जांच में…
अपरा एकादशी 2025: हिंदू धर्म में कई तरह की एकादशी मनाई जाती है जिनमें से एक है अपरा एकादशी. हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है. अपरा एकादशी का व्रत रखने पर मान्यतानुसार हर कार्य में अपार सफलता मिलती है. इस एकादशी के मौके पर पूरे मनोभाव से भगवान विष्णु की पूजा संपन्न की जाए तो बिगड़े हुए काम बन जाते हैं. लेकिन, अपरा एकादशी की तिथि को लेकर खासा उलझन की स्थिति बन रही है. किसी का कहना है कि एकादशी का व्रत 22 मई के दिन रखा जाएगा…
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर डिग्री कॉलेज के पास महाराष्ट्र से आए पर्यटकों की बस पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। जिससे टेंपो ट्रैवलर के शीशे टूट गए। बस में हमला होने और शीशे टूटने पर पर्यटक सहम गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब पर्यटक जंगल सफारी से लौटकर टेंपो ट्रैवलर में सवार हो रहे थे। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये पर्यटक अपनी जिप्सी से जंगल सफारी के बाद लौटे थे. जबकि, उन्होंने बस संख्या DL 01 1948 डिग्री कॉलेज के पास ढाल में सड़क किनारे खड़ी…
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से गुड़गांव जा रही बस में सरेआम छेड़छाड़ से अफरातफरी मच गई।लोगों ने मनचलों को जमकर धुना,और इसमें से एक को पुलिस के हवाले का कर दिया। हंगामे की वजह से बस 35 मिनट बाद रवाना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा रोडवेज बस अड्डे पर गुरुग्राम जाने वाली रोडवेज बस (संख्या यूके 07 पी 6090) निर्धारित समय से पहले खड़ी थी। इसी दौरान बस में सवार दो युवकों ने महिला यात्रियों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर दोनों युवक अपने अन्य साथियों को भी बुला लाए और महिलाओं के साथ सफर कर रहे…