Author: Manish Negi

Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 6 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

देहरादून: उत्तराखंड का बहुचर्चित और सनसनीखेज अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब फैसला आने वाला है। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है, आज 19 मई को सुनवाई करते हुए कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपना निर्णय सुरक्षित रखते हुए कहा है कि अब अंतिम फैसला 30 मई को सुनाया जाएगा। इस दिन पीड़िता के परिजन, प्रदेश की जनता और पूरे देश की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी होंगी। क्या है मामला? अंकिता भंडारी एक रिसॉर्ट में काम करती थीं जो कथित रूप से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का था। पुलकित उत्तराखंड के एक प्रभावशाली राजनीतिक…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र बौछार पड़ने के साथ कहीं-कहीं तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में जहां बारिश होने की संभावना है वहीं अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि और अंधड़ चलने के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों तल्ख बना हुआ है। बादल मंडरा रहे हैं लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। कहीं-कहीं हल्की बौछारें पढ़ने से गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिल रही है।…

Read More

नई दिल्‍ली: भारत के ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद से पाकिस्‍तान के साथ जारी चरम तनाव के बीच बड़े जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब और हरियाणा से छह जासूसों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. यह लोग हरियाणा के कैथल, हिसार, नूह और पानीपत के साथ ही पंजाब के मलेरकोटला से पकड़े गए हैं. इन लोगों पर भारत की गोपनीय सैन्‍य जानकारियां पाकिस्‍तान को भेजने का आरोप है। भारत सरकार ने पिछले दिनों पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश को 24 घंटों में भारत छोड़ने का आदेश दिया था. दानिश के इशारे पर काम…

Read More

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। यह फरमान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मचारी घर से दो-दो मुट्ठी चावल देवी-देवताओं को चढ़ाएं। दरअसल, यहां एक कर्मचारी की सेवा पुस्तिका खो गई है, जिसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में यह आदेश जारी किया गया है। आलमारी से खो गई सेवा पुस्तिका अधिशासी अभियंता…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सेवा का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी के चलते हुई. हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ में लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसमें तकनीकी समस्या आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ा और हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया. इस हेलीकॉप्टर में कुल पांच लोग सवार…

Read More

रुद्रप्रयाग: ग्यारहवें ज्येर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। इस दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आयी है। सूचना मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन के साथ ही यात्रा मैनेजमेंट फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुण्ड़ गेट से 100 मीटर दूर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति अचेत अवस्था दिखाई दिया जिसको डीडीआरएफ द्धारा अस्पताल…

Read More

देहरादून: इस वर्ष उत्तराखंड के कई स्थानों पर शराब की दुकानें नवसृजित की गई थी। जिनका कि स्थानीय स्तर पर बड़ा विरोध हो रहा था और उन्हें बंद कराने के लिए लोग सड़कों पर आ गए थे। अब आबकारी आयुक्त ने स्थानीय जनविरोध एवं जनभावनाओं के दृष्टिगत नवसृजित देशी/विदेशी शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि जनसंवेदनाओं के दृष्टिगत आबकारी निति के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में जिन जगहों पर नई देशी/विदेशी शराब की दुकानों का जनविरोध हो रहा है या शराब की नई दुकानें नहीं खुल…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतें एक बार फिर प्रशासकों के हवाले होने जा रही हैं। तय समय पर चुनाव न हो पाने के कारण सरकार आगामी दिनों में अध्यादेश लाकर पंचायतों में नए सिरे से प्रशासकों की नियुक्ति करेगी। दरअसल, पंचायती राज अधिनियम 2016 के तहत पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव कराना जरूरी है, लेकिन प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर 343 जिला पंचायतों, 2936 क्षेत्र पंचायतों और 7505 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इन पंचायतों में पहले ही छह माह के लिए निवर्तमान प्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब…

Read More

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 12 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की । इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज 5 बजे से लागू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सीजफायर भारत की शर्तों पर हुआ है। 12 मई को फिर सैन्य अभियान…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर: श्रीनगर और बारामूला समेत कश्मीर के कई इलाकों में धमाकों की खबर है, वहीं गुजरात के कच्छ जिले में ब्लैकआउट किया गया है. पाकिस्तान द्वारा लगातार ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बल नाकाम कर रहे हैं. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इन ड्रोन हमलों की आड़ में जासूसी करने की कोशिश कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान बुधवार की…

Read More