द्वाराहाट: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड के सुदूरवर्ती ऐना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर शाम एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने पहुंचीं उसकी बुआ और चचिया सास पर भी जानलेवा हमला किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की पहचान सागर सिंह के रूप में हुई है, जो मेरठ में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह सेना में भर्ती…
Author: Manish Negi
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 9 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी के बीच जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 9 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना…
हरेला पर्व 2026: उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में हरेला पर्व का विशेष स्थान है। यह केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि, पर्यावरण और लोकजीवन से जुड़ी आस्थाओं का प्रतीक है। वर्ष 2026 में हरेला पर्व 16 जुलाई, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह पर्व श्रावण संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है और उत्तराखंड, विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण लोकपर्वों में से एक माना जाता है। हरेला शब्द का अर्थ है – हरियाली और समृद्धि। यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन, नई फसल की उम्मीद और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर होता है। सदियों…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। ग्राम बलिया-बैगनिया मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 से 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 29 जून 2026 को करीब दोपहर 2 बजे थाना लमगड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम…
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक तरफ मां की ममता, दूसरी तरफ प्यार का जुनून। आखिर जब दोनों आमने-सामने आए तो एक महिला ने ऐसा फैसला लिया जिसने उसके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। मामला पिथौरागढ़ जिले का है, जहां तीन बच्चों की मां की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक से हुई। शुरुआत में यह सिर्फ बातचीत तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई और…
रानीखेत: उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा रानीखेत क्षेत्र से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ताड़ीखेत ब्लॉक के सौनी बिनसर स्थित तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थानीय राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में क्षतिग्रस्त वाहन देखा। इसके बाद तत्काल 112 आपातकालीन सेवा पर सूचना…
अल्मोड़ा। खुशियों और दोस्तों के साथ बिताए जाने वाले कुछ पल कब जिंदगी का सबसे दर्दनाक अध्याय बन जाएं, यह कोई नहीं जानता। अल्मोड़ा के देवस्थल क्षेत्र में मंगलवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जब कोसी नदी में नहाने और घूमने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। देखते ही देखते हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया और दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा मुख्यालय से पांच दोस्त मंगलवार को देवस्थल के पास कोसी नदी किनारे घूमने पहुंचे थे। गर्मी और सुहावने मौसम के बीच…
देहरादून: देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित लालपुर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक सिटी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों की ओर बढ़ गई और देखते ही देखते कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, लेकिन अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण…
द्वाराहाट। कुमायूँ प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमितिकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 15वें दिन भी जारी रहा। संस्थान के प्रशासनिक भवन प्रांगण में कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर डटे रहे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्षों से संस्थान में अपनी सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति अथवा विनियमितिकरण का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने भविष्य को लेकर असमंजस की…
द्वाराहाट: विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का अपनी एक सूत्रीय मांग विनियमितिकरण को लेकर चल रहा आंदोलन आज 14वें दिन भी लगातार जारी रहा। कर्मचारी संस्थान के प्रशासनिक भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे और शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा करते हुए अपनी मांग को पूरा किए जाने की अपील की। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से संस्थान की सेवा में समर्पित रहने के बावजूद आज तक उन्हें स्थायी नियुक्ति अथवा विनियमितिकरण का लाभ नहीं मिल पाया है। कर्मचारी अब शासन और प्रशासन से केवल आश्वासन नहीं,…