SBI क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2025 जारी: यहां देखें पूरा प्रोसेस
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2025 को 11 जून 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की मुख्य परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं।
SBI Clerk Final Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड:
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर जाएं और “SBI Clerk Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
- उस पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट या हार्ड कॉपी संभाल कर रखें।
और पढ़ें :-SSC GD Constable Result 2025: रिज़ल्ट जल्द घोषित, जानें मेरिट लिस्ट कहां और कैसे देखें
महत्वपूर्ण जानकारी:
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रारंभिक परीक्षा (फेज-I) में प्राप्त अंकों को फाइनल चयन में नहीं जोड़ा जाएगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा (फेज-II) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
अनंतिम चयन (Provisional Selection) उम्मीदवार की मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा तिथि और भर्ती विवरण
SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
यह भर्ती अभियान देशभर में कुल 13,735 जूनियर एसोसिएट पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया है।
परीक्षा का पैटर्न कैसा था?
- कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे, जो 200 अंकों के थे।
- प्रश्न निम्नलिखित विषयों से आए थे:
- सामान्य/वित्तीय जागरूकता
-
सामान्य अंग्रेज़ी
-
गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)
-
तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)
- कंप्यूटर अभियोग्यता (Computer Aptitude)
- नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी: हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।
मुख्य परीक्षा के बाद अगला कदम
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में SBI की विभिन्न शाखाओं में कुल 13,735 जूनियर एसोसिएट पदों को भरना है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें बैंक के शेड्यूल के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया या जॉइनिंग फॉर्मेलिटीज़ के लिए जल्द बुलाया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
SBI Clerk Final Result 2025 देखें