Home ज्योतिष देखे अपना आज का राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे।

देखे अपना आज का राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे।

0
आज का राशिफल

मेष राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखना होगा. अगर कोई बात है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें मन मुताबिक सफलता मिलेगी, जिससे उनकी भविष्य की चिंताएं खत्म हो जाएंगी.

वृषभ राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, जो व्यर्थ होंगी, लेकिन आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा, जिससे परिवार का कोई सदस्य नाराज हो जाए. आज अगर आपको किसी से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो इसे आपके परिवार की चिंताओं को ध्यान में रखना चाहिए. वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना सही रहेगा.

मिथुन राशि: मिथुन राशिवाले आजखर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।

कर्क राशि: कर्क राशिवाले आज पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। बेहतर होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

तुला राशि: तुला राशिवाले आज का दिन परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशिवाले आज बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है।

मकर राशि: मकर राशिवाले आज का दिन आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशिवाले आज भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा।

मीन राशि : मीन राशिवाले आज का दिन आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version