30.6 C
Uttarakhand
Thursday, May 22, 2025

उत्तराखंड: हृदय गति रुकने से हुई 30 वर्षीय पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र हर्षित की मौत, पहले से लगा हुआ था पेसमेकर।

पंतनगर: उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र हर्षित जानी (30) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। हर्षित, जो राजस्थान का निवासी था, चितरंजन भवन-2 (छात्रावास) के कमरे नंबर- 27 में रह रहा था। विश्वविद्यालय चिकित्सालय के डॉ. विजय विश्वास से मिली जानकारी के अनुसार, हर्षित जानी को पहले से पेसमेकर लगाया हुआ था। उनकी मौत के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि पेसमेकर में किसी तकनीकी खराबी के चलते यह दुर्घटना हुई हो सकती है।

जब छात्र को विश्वविद्यालय चिकित्सालय लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद, मौत की पुष्टि के लिए उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया है। यह घटना पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

क्या होता है पेसमेकर ?

पेसमेकर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है जो दिल की धड़कन को नियमित करने के लिए शरीर में इम्प्लांट किया जाता है। इसका मुख्य काम दिल की धड़कन को नियंत्रित करना होता है, खासकर जब दिल की धड़कन बहुत धीमी, अनियमित या रुकने लगे।

amazon

पेसमेकर में एक छोटा बैटरी पैक और एक या दो इलेक्ट्रोड होते हैं, जो दिल की धड़कन पर नजर रखते हैं और जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक शॉक के जरिए उसे नियमित करते हैं। जब दिल की धड़कन बहुत धीमी होती है या पूरी तरह रुक जाती है, तो पेसमेकर उसे स्वचालित रूप से सामान्य गति पर वापस लाता है।पेसमेकर का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है, जिन्हें दिल की धड़कन के साथ कोई समस्या हो, जैसे कि धीमी धड़कन (ब्रेडीकार्डिया) या दिल का रुकना। यह उपकरण बहुत ही सुरक्षित और प्रभावी होता है और अधिकांश मामलों में मरीज को सामान्य जीवन जीने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles