30.6 C
Uttarakhand
Thursday, May 22, 2025

बड़ी खबर: देवभूमि में हुआ एक और बड़ा हादसा, यहां एक हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत, 1 घायल।

उत्तरकाशीः देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर है। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 1 यात्री घायल हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान हेलिकॉप्टर में सात यात्रियों के सवार होने की सूचना है। जिनमें से 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 घायल यात्री का रेस्क्यू किया गया है। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह समय 08:38 बजे पर सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी में गंगनानी के पास नाग देवता नामक स्थान पर एक हैली क्रैश हुआ है। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था। हादसे के दौरान हैली में 06 यात्री (04 पुरुष, 02 महिला) व 1 पायलट सवार थे। पायलट की पहचान कैप्टेन रॉबिन सिंह के रूप में हुई है। जबकि 4 यात्री मुंबई व 2 आन्ध्र प्रदेश के रहने वाले थे। पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत हुई है। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ भटवाडी मौके पर है।

यह भी पढ़ें:lसेना ने लौटाई विधवाओं की मुस्कान, हमारी मां-बहनों की मांग का सिंदूर मिटाने वालों को करारा जवाब है! ऑपरेशन सिंदूर

amazon Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles