हनुमान जयंती 2025: हनुमान जयंती 12 अप्रैल, शनिवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाएगी। यह हनुमान जी की पूजा का विशेष दिन है। इन दिन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। कहा जाता है कि हनुमान जी के भक्तों का शनि देव अनिष्ट नहीं करते हैं। इसलिए शनि देव की कृपा प्राप्त करनी हो तो हनुमान जी को पहले प्रसन्न करना चाहिए। इस बार शनिवार के दिन ही हनुमान जयंती है यानी हनुमान जी को प्रसन्न करके शनि देव की कृपादृष्टि प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर है। वहीं 29 मार्च को शनि का गोचर हुआ…
Author: Manish Negi
पंचायत चुनाव 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने एनआईसी के अफसरों के साथ बैठक की। आयोग इस बार पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाताओं को जागरूक करने में जुट गया है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग इसी सप्ताह मतदाता सूची ऑनलाइन जारी करेगा। इस संबंध में आयोग के अफसरों के साथ मंगलवार को एनआईसी अफसरों की बैठक हुई। बैठक में पूरी प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है। पहली बार हर पंचायत तक मतदाता सूची पहुंचाकर ग्रामीणों…
देहरादून: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बिजली 5.62 प्रतिशत महंगी हुई है। अप्रैल से नई दरें लागू होंगी। वहीं प्रदेश के 4.64 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली 10 पैसे प्रति यूनिट महंगी। उत्तराखंड के 27 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा है। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए विद्युत नियामक आयोग ने 5.62 प्रतिशत बढ़ोतरी स्वीकृत की है। जिससे आम उपभोक्ता पर प्रति यूनिट 15 पैसे के लगभग वृद्धि हो जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रिटेल टैरिफ के मुख्य बिंंदु आयोग ने टैरिफ में मात्र…
द्वाराहाट: देवभूमि उत्तराखंड के विकासखंड द्वाराहाट क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन असगोली-पैठानी सड़क पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क कटिंग कार्य में जुटी एक जेसीबी पर बोल्डर गिया गया। हादसे में हरियाणा निवासी जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचानामा भर मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की ओर से असगोली से ग्राम पैठानी के लिए सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे झारकुड़ी, नूर हरियाणा निवासी करतार सिंह…
देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं चमोली जिले के थराली में बारिश ने जमकर तबाही मचाई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज 10 और कल 11 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी तूफान के अलावा वज्रपात की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर एतिहाद बरतने की…
चौखुटिया: जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड चौखुटिया में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यहां एक कलमठ के नीचे 11 शराब की पेटियां बरामद हुई है। पुलिस को 112 में सूचना मिली कि गढ़स्यारी जाने वाले मार्ग में कलमट के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई हैं। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक गणेश कुमार, वीरेंद्र पाल, सुरेश कोरंगा, होमगार्ड कान्हा मौके पर पहुंचे तो वहा काफी लोग एकत्रित हुए थे उन्होंने देखा तो एक कलमठ से 11 पेटी (कुल 522 पव्वे) मैकडवल रम अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली,…
नैनीताल: देवभूमि को पता नहीं किसकी नजर लग गई, दिन प्रतिदिन दुखद भरी खबरें सामने आ रही है, आज एक और सड़क हादसा हो गया है। जनपद नैनीताल में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जिला मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर भवाली रोड में पाइंस के पास एक कार नीचे खाई में गिर गई। जिसमें अल्मोड़ा निवासी मां , बेटे को गम्भीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के जौहरी बाजार…
मेरठ: यूपी में मेरठ में प्रेमी साहिल संग मिलकर पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान मां बनने वाली है। मुस्कान इन दिनों पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। पिछले कुछ दिनों से मुस्कान की तबीयत खराब चल रही थी। मुस्कान को आए दिन पेट में दर्द और उल्टियों की शिकायत थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान की जांच के लिए पत्र लिखा था। सोमवार को जिला अस्पताल से एक टीम जेल पहुंची और मुस्कान की प्रेग्नेंसी टेस्ट की गई। प्रेग्नेंसी टेस्ट में में रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जेल प्रशासन ने बताया कि मुस्कान अब ठीक…
उत्तराखंड : देवभूमि उत्तराखंड से एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बस और लोडर वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है जबकि 14 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।आपको बता दें कि देहरादून में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है। मिली जानकारी के…
वाराणसी: वाराणसी में एथलीट छात्रा से 7 दिन तक गैंगरेप किया गया। छात्रा की मां का कहना है कि बेटी के साथ 29 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक 23 युवकों ने रेप किया। मां की शिकायत पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार रात भर दबिश दी और 6 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रविवार को छात्रा के पिता ने थाने में दी शिकायत में कहा था कि मेरी बेटी के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। इसके बाद रात में ही पिता की तबीयत…