रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) को सुबह 11 बजे से जारी हो गया है । बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है । इस साल जो भी स्टूडेंट्स इन एग्जाम में उपस्थित हुए हैं वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in और हमारी सहयोगी वेबसाइट Uttarakhand Board Result 2025 पर परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह टॉपर उत्तराखंड…
Author: Manish Negi
चमोली: जनपद चमोली के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह दुखद घटना गाड़ी गांव के समीप कोरेलधार क्षेत्र में उस समय घटी, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पाँच लोग निजमुला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गाँव हरमनी (विकासखंड दशोली) लौट रहे थे। शाम लगभग 6:30 बजे यह हादसा हुआ, लेकिन तेज आंधी, तूफ़ान और मूसलधार बारिश के कारण देर रात तक किसी को भी दुर्घटना की…
विश्व धरोहर दिवस: दुनियाभर में मौजूद ऐतिहसिक, प्राकृर्तिक और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित आज का ये दिन विश्व धरोहर दिवस के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है | हर साल की तरह 18 अप्रैल के दिन इसे मनाया जाता है | बता दे कि विश्व भर में ऐसे कई धरोहर है जिन्हें आज की पीढ़ी, इससे पहले और हमारे पूर्वजो के समय पर भी मौजूद थी और इनकी रक्षा करना इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए अस्तित्व में ज़िंदा रखना बेहद जरुरी है | इसी कारण इस दिवस की महत्ता और भी बढ़ जाती है | वही नारस रेल इंजन…
मसूरी: मसूरी जा रही एक बस का गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यह बस दिल्ली से 27 सवारियों को लेकर मसूरी की तरफ जा रही थी। रास्ते में अचानक बस की कमानी (बस के सस्पेंशन का हिस्सा) टूट गई, जिससे बस संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त सभी यात्री बस के अंदर ही थे।यह घटना मसूरी के पास हुई, जहां पहाड़ी रास्ते संकरे और घुमावदार होते हैं। जैसे ही बस का कमानी टूटा, ड्राइवर ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन बस पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग और स्थानीय प्रशासन…
रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने घोषणा की है कि 2025 के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – http://ubse.uk.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट देखने की एक खास व्यवस्था भी की है। दरअसल, इस बार परीक्षा परिणाम न केवल उत्तराखंड…
द्वाराहाट: अल्मोड़ा में रण बांकुरो के शहर द्वाराहाट में ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले का विधिवत उद्घाटन हो गया है। जिसमें आज रणबांकुरो ने इतिहास को साक्षी मानते हुए अपनी पारंपरिक शैली में ओढ़ा भेटने की रस्म अदा की।ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले में ढोल नगाड़े की गर्जना व हुड़के की घमक ने वीररस की हुंकार भरते हुए हिमालय के गौरवशाली अतीत के दर्शन कराए। सोमवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के पाली पछाऊँ क्षेत्र का प्रसिद्ध स्याल्दे बिखौती मेला द्वाराहाट में बट पूजा और ओढ़ा भेंटने की रस्म के साथ शुरु हो गया. पहले दिन नौज्यूला समूह के लोगों ने ओढ़ा…
द्वाराहाट: द्वाराहाट में ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखोती मेले का रविवार को विमाण्डेश्वर मंदिर में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने दीप जलाकर बिखोती मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराते हैं। वही आपको बता दें कि अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट कस्बे में सम्पन्न होने वाला स्याल्दे बिखौती का प्रसिद्ध मेला प्रतिवर्ष वैशाख माह में सम्पन्न होता है। हिन्दू नव संवत्सर की शुरुआत ही के इस मेले की भी शुरुआत होती है जो चैत्र मास की अन्तिम तिथि से शुरु होता है। यह मेला द्वाराहाट से…
जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 13 अप्रैल एक अत्यंत दुखद और महत्वपूर्ण तारीख के रूप में दर्ज है. यह वही दिन था, जब सन 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में शांतिपूर्वक एकत्रित हुए हजारों निहत्थे भारतीय नागरिकों पर ब्रिटिश सेना ने बेरहमी से गोलियां बरसाईं थीं. यह बाग स्वर्ण मंदिर के पास स्थित है और उस समय लोग रौलेट एक्ट के विरोध में शांतिपूर्वक इकट्ठा हुए थे. गोलियों की बौछार से मची अफरा-तफरी में कई लोग कुचल गए और संकरे रास्ते के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया. डर की वजह से कई…
रुद्रप्रयाग: मौसम में आए बदलाव से अप्रैल में ठंड लौट आई है। बारिश और ओलावृष्टि से राज्यभर पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम में आज सुबह से बर्फबारी हो रही है। बीते दो दिनों से बिगड़े मौसम ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में राहत की बारिश आफत बनकर आई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं व तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वर्षा के…
देवप्रयाग: उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को बागवान के पास एक थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है। हादसे के दौरान थार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक महिला का गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है। जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह चमोली जिले के गोचर से ऋषिकेश की ओर जा रहा थार वाहन टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र के ( श्रीनगर) बगवान के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी…