नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 8 अप्रैल 2025 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है. यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और नॉन-उज्ज्वला यानी सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब औरतों को मुफ्त गैस कनेक्शन…
Author: Manish Negi
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार (7 अप्रैल,2025) को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें रात 12 बजे से लागू होंगी. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते सोमवार की सुबह शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. शेयर बाजार में सेंसेक्स तीन हजार पॉइंट से ज्यादा गिर गया। आम आदमी पर नहीं पड़ेगा असर सरकार की ओर से जारी आदेश में सोमवार (7 अप्रैल 2025) को कहा गया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 13 रुपये…
देहरादून: देहरादून जिले के छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए। आपको बता दें कि हादसा छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
द्वाराहाट: देवभूमि उत्तराखण्ड सदैव ही अपनी परंपराओं, संस्कृति के लिए विश्वविख्यात है। परंपराऐं हमारी एकता अखण्डता को भी दिखलाती है, हमारी परंपरओं की पहचान हैं हमारे त्यौहार एंव मेले, जिनका ऐतिहासिक सामाजिक महत्व भी है । मेलों मे प्रमुख स्थान है द्वाराहाट (द्वारिका) में लगने वाला स्यालदे बिखौती मेला। विषुवत् संक्रान्ति ही बिखौती नाम से जानी जाती है। द्वारिका नगरी द्वाराहाट का प्रसिद्ध पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे-बिखौती मेले के आयोजन को लेकर नगर पंचायत सभागार, द्वाराहाट में बैठक आयोजित की गई। आगामी 13 अप्रैल को शाम चार बजे विभाण्डेश्वर मन्दिर परिक्रमा के साथ बिखौती मेले का उद्घाटन होगा। तैयारियों…
अयोध्या: प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अवधपुरी एक बार फिर उन क्षणों की स्मृतियां को जीवंत हुईं, जब श्रीरामलला अपने मनमोहक बाल स्वरूप में भव्य मंदिर में विराजमान हुए। इस मौके पर रविवार को प्रभु को श्रृंगार किया गया। साथ ही भगवान भास्कर द्वारा प्रभु के तेजस्वी ललाट पर सूर्य तिलक का अलौकिक दृश्य भी रामभक्तों को देखने को मिला। इस सूर्य तिलक के साथ ही पूरे सालभर तक भगवान राम का सूर्याभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के…
चमोली: देवभूमि उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। देवी भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया। इसी के साथ नवरात्र व्रत का समापन हुआ। रामनवमी का पर्व भी जिले में धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। वही इसी बीच उत्तराखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है यहां चमोली जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ज्योतिर्मठ-सुभाई मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच कार पूरी तरह जलकर खाक हो…
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ गई है, कानून बन गया है. संसद से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा गया था. जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के साथ ही वक्फ बिल अब कानून बन गया. अब नए वक्फ कानून को पूरे देश में लागू किया जाएगा. फिर इसके अनुसार आगे की सभी प्रक्रियाएं होंगी। लोकसभा और राज्य सभा में जबरदस्त बहस के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया है। अब राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानून बन…
रामनगर: उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं, जिनकी रोकथाम में कानून व्यवस्था लगी हुई है लेकिन उसके बाद भी मामले आने भी थम रहे है। एक मामला जनपद नैनीताल के रामनगर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है यहां दो दिन पहले तीन लोगों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था. इस मामले का पुलिस ने आज पांच अप्रैल को खुसाला करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के नाम दानिश उर्फ चीकू, इरफान और…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में UCC के लागू होने के बाद विभिन्न जिलों में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए अभी तक कई सारे लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। दरअसल नए नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर युवक युवती को एक साथ एक छत के नीचे यानी लिव इन रिलेशनशिप में रहने की अनुमति दी जाती है। इसी बीच कुमाऊं मंडल मे लिव रिलेशनशिप मे रहने का पहला मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आया है जहां पर एक विधवा महिला ने लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लिव इन…
देहरादून: उत्तराखंड में बर्बरता की हद पार तो कभी हत्या , लूटपाट, मारपीट, दरिंदगी जैसे अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। इन अपराधों के चलते लगातार देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर एक हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाली जिसके चलते महिला लहूलुहान होकर दर्द से तड़प उठी और उसकी चीख पुकार मच गई। आपको बता दें…