देहरादून: उत्तराखंड की ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतें एक बार फिर प्रशासकों के हवाले होने जा रही हैं। तय समय पर चुनाव न हो पाने के कारण सरकार आगामी दिनों में अध्यादेश लाकर पंचायतों में नए सिरे से प्रशासकों की नियुक्ति करेगी। दरअसल, पंचायती राज अधिनियम 2016 के तहत पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव कराना जरूरी है, लेकिन प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर 343 जिला पंचायतों, 2936 क्षेत्र पंचायतों और 7505 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इन पंचायतों में पहले ही छह माह के लिए निवर्तमान प्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब…
Author: Manish Negi
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 12 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की । इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज 5 बजे से लागू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सीजफायर भारत की शर्तों पर हुआ है। 12 मई को फिर सैन्य अभियान…
ऑपरेशन सिंदूर: श्रीनगर और बारामूला समेत कश्मीर के कई इलाकों में धमाकों की खबर है, वहीं गुजरात के कच्छ जिले में ब्लैकआउट किया गया है. पाकिस्तान द्वारा लगातार ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बल नाकाम कर रहे हैं. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इन ड्रोन हमलों की आड़ में जासूसी करने की कोशिश कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान बुधवार की…
रामनगर: सोशल मीडिया पर पर चर्चित, अपने ही कार्यों से फेमस होने वाले बिरजू मयाल एक बार फिर चर्चा में आ गए है,उनकी पत्नी सरिता मयाल ने रामनगर कोतवाली में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज करवाई है। सरिता मयाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बिरजु मयाल अक्सर नशे की हालत में उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह रामनगर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जहां से बिरजु मयाल गैस सिलेंडर, राशन आदि उठा ले…
भारत पाकिस्तान तनाव: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन को बीच में ही कैंसिल किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की बैठक हुई है. आज (9 मई) को बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर कोई अंतिम निर्णय ले सकता है. BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला होना है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये मुकाबला होगा या नहीं। वही इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है भारत पाकिस्तान तनाव के बीच…
भारत पाकिस्तान युद्ध: 8 मई गुरुवार से लगातार पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य और रिहायशी हमलों पर कार्रवाई जारी है. भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के सारे ड्रोन मार गिराए हैं. कल से आज सुबह तक भारत की कुल 27 जगहों पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब जैसे इलाकों में ड्रोन से हमला किया, जिसे हमारे एयर डिफेंस सिस्टम एस200 से मार गिराए गए। 48 घंटे में 10 देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत जारी है. जयशंकर की अब तक 10 देशों के विदेश मंत्रियों से बात…
जम्मू कश्मीर: भारत ने काउंटर ड्रोन सिस्टम, एस-400 से पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को डाउन कर दिया. इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के कई फइटर जेट को भी मार गिराया है. भारत ने पाकिस्तान के 2 जेएफ 17 और एक एफ-16 को मार गिराया है. ये पाकिस्तानी फाइटर जेट भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसे भारत ने डाउन कर दिया है. फिलहाल जम्मू में बिजली बहाल कर दी गई है. वहीं राजस्थान, पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया था. भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बीच…
उत्तरकाशीः देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर है। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 1 यात्री घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान हेलिकॉप्टर में सात यात्रियों के सवार होने की सूचना है। जिनमें से 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 घायल यात्री का रेस्क्यू किया गया है। हेलिकॉप्टर एक…
ऑपरेशन सिंदूर: भारत के सर्जिकल स्ट्राइक में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बुधवार तड़के जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के घर पर भारतीय वायुसेना ने हमला किया. इस हमले में परिवार के 14 आतंकवादी मारे गए. हालांकि, मसूद अजहर ने 10 मौत की ही बात कबूली है। पाकिस्तानी मीडिया ने की मसूद के परिवार के खात्मे की पुष्टि पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के घर पर हमला किया, जिसमें उसके परिवार के 14 सदस्यों की मौत हो गई। यह हमला भारत की सीमा से…
ऑपरेशन सिंदूर: ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी की लगातार नजर बनी हुई है। पीएम मोदी ऑपरेशन की शुरुआत से ही रात भर पूरी मॉनिटरिंग करते रहे। पीएम मोदी, पीएम आवास से ही पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं एनएसए अजित डोभाल भी पीएम मोदी को लगातार ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद बड़ी कार्रवाई की है। रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें आतंकी हाफिज सईद के ठिकानों को ध्वस्त किया गया। वहीं आतंकी मसूद अजहर के…