30.6 C
Uttarakhand
Thursday, May 22, 2025

बड़ी खबर ! सीजफायर पर तैयार हुए भारत-पाकिस्तान, विदेश सचिव ने की घोषणा, जयशंकर बोले-आतंकवाद से समझौता नहीं।

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 12 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की । इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज 5 बजे से लागू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सीजफायर भारत की शर्तों पर हुआ है। 12 मई को फिर सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) की वर्ता होगी। शाम 6.15 बजे रक्षा मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेगा।

इस तरह सीजफायर पर बनी सहमति 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहली दी। उन्होंने ट्वीट किया कि रातभर लंबी वर्ता के बाद दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इस युद्धविराम के पीछे की कहनी बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर लिखा कि ‘पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है।

 

amazon

दोनों देशों के नेताओं से लंबी बातचीत के बाद ये सहमति बनी। हम शांति का रास्ता चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की विवेक और राजनीतिक परिपक्वता की सराहना करते हैं।

12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ फिर से बात करेंगे

शनिवार शाम भारत विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच शाम पांच बजे से युद्धविराम लागू हो गया है. विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर में फोन पर बात की थी. उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है और 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ फिर से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में मचा हाहाकार,लगातार तीसरी रात पाकिस्तान का ड्रोन हमला, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles