30.6 C
Uttarakhand
Thursday, May 22, 2025

उत्तराखंड में नाबालिक को रील बनाना पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान।

देहरादून: देवबंद रेलवे लाइन पर रील बनाते समय एक नाबालिग का हाथ बिजली के खंभे से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हायर सेंटर में उपचार दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।झबरेड़ा क्षेत्र में नई रेलवे लाइन का निर्माण हाल में ही हुआ है। कुछ काम अब भी चल रहा है। सोमवार को कोटवाल आलमपुर निवासी 15 वर्षीय लड़का साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बनाने लगा। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से छू गया। जोर का झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को घायल ने उपचार दौरान उसने हायर सेंटर में दम तोड़ दिया।

मंगलवार को मृतक का शव कोटवाल आलमपुर पहुंचा तो गांव में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में पुलिस हेड कांस्टेबल का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू।

amazon Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles