30.6 C
Uttarakhand
Thursday, May 22, 2025

रामगंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक, हुई मौत।

अल्मोड़ाः जनपद अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां मरचूला के रामगंगा नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का युवक डूब गया है। हादसे में युवक की मौत हो गई है। बताया गया कि युवक दिल्ली से शादी समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए टीम के साथ मरचूला आया हुआ था। इस घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

मिली खबर के मुताबिक, बीते मंगलवार को मरचूला स्थित एक रिजाॅर्ट में शादी समारोह था। यहां फोटोग्राफी करने के लिए दिल्ली से टीम आई हुई थी। इसी बीच इन में से कुछ युवकों का पास ही में रामगंगा नदी में नहाने का प्लान बन गया। नदी में नहाने के लिए पहुंचे युवकों में से सबसे पहले करन ने छलांग लगा दी। लेकिन वह बाहर नहीं आया। जिस पर साथियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद करन को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही परिजनों को खबर भेज दी गई।

हादसे में मृतक की पहचान करन मेहता (23) पुत्र रामएकवाल मेहता निवासी टीथ्री 40 इंद्राकैंप मालवीयनगर दिल्ली के रूप में हुई है। मरचूला के पास रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: आग से धधक रहे द्वाराहाट के जंगल, भीषण आग लगने की घटना से मचा हड़कंप।

amazon Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles