25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

द्वाराहाट थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल की मौत, कमरे में मिला शव।

द्वाराहाट: अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट थाने में तैनात डीडीहाट निवासी कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराए के कमरे में उनका शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम सलामी देते हुए शव उनके पैतृक गांव भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी नवीन कन्याल उम्र 47 वर्ष द्वाराहाट थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह काफी देर बाद वह ड्यूटी में नहीं पहुंचे तो साथी उसके कमरे में पहुंचे। भीतर से बंदर दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया। कांस्टेबल अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पड़े: गर्मी में सेहत न बिगड़े: इस मौसम में तेज बुखार, सिरदर्द,पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे लोग: जानिए बचने के उपाय

शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने उसे अंतिम सलामी देते हुए शव उसके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि फिलहाल कांस्टेबल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया दिल का दौरा मौत का कारण है। कारणों का पता लगाने के प्रयास हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पड़े:Google Pixel 9 Pro की Real photos लीक! 16GB रैम और छोटा डिस्प्ले

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles