18.7 C
Uttarakhand
Wednesday, February 5, 2025

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार,मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून: उत्तराखंड में आज भारी बर्फबारी के साथ ही शीत लहर चलने की संभावना है। भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए चमोली के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी हिमपात हो सकता है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में कहीं -कहीं आज शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा नगर निकाय चुनाव: चुनावी सरगर्मी तेज, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, देखे नामांकन प्रपत्रों की बिक्री संबंधी सूचना!

प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए हुए थे और दिन के समय बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तो वहीं ठंड में भी इजाफा हुआ है। केदारनाथ धाम में दोपहर के बाद से ही बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ में 6 इंच तक नई बर्फ गिरी है, जबकि पहले से एक फ़ीट बर्फ जमा थी। बर्फबारी के बाद धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में चल रहा है।

मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी पिछले तीन दिनों से बंद पड़े हुए हैं। केदारनाथ में काम कर रहे 50 से अधिक मजदूर भारी बर्फबारी और ठंड के चलते वापस लौट आए हैं । केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 4 और न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles