25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

उत्तराखंड में कल होगा मतदान, 5,892 पोलिंग बूथों की होगी लाइव वेबकास्टिंग,आज हुई 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां रवाना।

19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।

प्रदेश में शराबबंदी हुई लागू।

मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध।

लोकसभा चुनाव 2024:  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. राज्य भर के दूरदराज के मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मतदान दलों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल यानी शुक्रवार को पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पड़े: द्वाराहाट इंजिनियरिंग कॉलेज से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा।

यह भी पड़े: वीडियो: UAE में कुदरत का कहर! एक दिन में हुई पूरे साल की बारिश, बाढ़ में डूबा दुबई।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles