Home ज्योतिष जाने अपना 31 मार्च 2024 का राशिफल, क्या कहता है आपका दिन।

जाने अपना 31 मार्च 2024 का राशिफल, क्या कहता है आपका दिन।

0

मेष राशि – परिस्थितियों प्रतिकूल हैं। थोड़ा रिस्क लेने लायक समय नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आनंदित रहेगा मन। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी रहने के बावजूद भी प्रेम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि की स्थिति, स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी, बस भावुकता पर कन्ट्रोल रखिएगा। भावुकवश या क्रोधवश अपोजिटर के सामने टूट मत पड़िएगा। वे स्वयं नतमस्तक होंगे। इंतजार करीएगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि – लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घरेलू चीजों को थोड़ा शांत होकर निपटाएं। घर का तापमान थोड़ा बढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का पास रखना सही होगा।

कन्या राशि – एक बहुत अच्छी ऊर्जा आपके अंदर आ जाएगी, जो व्यावसायिक ऊर्जा कही जाएगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

यह भी पड़े: सीएम धामी पहुंचे रानीखेत, हुआ भव्य स्वागत,किया रोड शो।

तुला राशि – धन का आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। निवेश करने से बचें। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि – एक बहुत अच्छी ऊर्जा का संचार आप में होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो जाएगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, बहुत एनर्जी आपके अंदर रहेगी। भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं आपके जीवन में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सा उतार चढ़ाव बना रहेगा। सर दर्द, आंखों में चोट चपेट संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि-यात्रा का संयोग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि – नए व्यापार की स्थिति सामने आएगी, जो की शुभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहा

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा की स्थिति बन सकती है। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पड़े: जाने आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं?

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version