24.8 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया।

कल आईपीएल 2024 का 47वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। नाइट राइडर्स ने टीम पंत को सिर्फ 153 रनों पर ही रोक दिया और इस आंकड़े को छूने के लिए भी दिल्ली के बल्लेबाजों को खासा जोर लगाना पड़ा। हैरतअंगेज रूप से पहले बैटिंग चुनने के बाद दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ (13) और जैक फ्रैजर (12) सस्ते में ही आउट हुए। अभिषेक पोरेल (12), शाई होप (6) सस्ते में लौटे तो दिल्ली की परेशानियां बढ़ीं. कप्तान पंत (27) ने एक छोर पर कोशिश की, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा जैसी रही. निचले क्रम में वो तो कुलदीप (35) ने उपयोगी पारी खेली, जिससे कैपिटल्स कोटे के 20 ओवरों में किसी तरह 9 विकेट पर 153 रन तक पहुंचने में सफल रहे. वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

यह भी पड़े:आज का राशिफल,30 अप्रैल 2024

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles