9.9 C
Uttarakhand
Tuesday, February 11, 2025

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की खेत में हुई इमरजेंसी हेलिकॉप्टर लैंडिंग।

पिथोरागढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के मुनस्यारी के रालम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसकी वजह खराब मौसम बताई गई है। हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। सीईसी के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी थे। सीईसी का मिलम से नंदा देवी बेस कैम्प ट्रैकिंग के लिए जाने का प्लान था, लेकिन इसी बीच दोपहर 1 बजे मौसम खराब हो गया। पायलट ने खतरा महसूस होते ही सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर की पास में ही एक खेत में सेफ लैडिंग करा दी।डीएम ने सीईसी से बात की, वे सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारियों को पास के गेस्ट हाउस ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: सावधान! जॉनसन एंड जॉनसन के पाउडर से हुआ कैंसर, अब कंपनी को देना होगा 4.5 करोड़ डॉलर।

एक दिन पहले झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का किया ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार, 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। झारखंड में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले फेज में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर होगा।

वहीं, महाराष्ट्र में चुनाव एक ही फेज में होगा। 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। राजीव कुमार ने यूपी समेत 13 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया था। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

आपको बता दे कि हिमालयी क्षेत्र मिलम में मौसम में खराबी के चलते पॉयलट के लिए हेलिकॉप्टर को आगे ले जाना मुश्किल हुआ। ऐसे में हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। एक खेत में हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं। मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:जानिए अपना आज 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles