14.5 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

“किस दो”, “I love you” बोलो, गलती होने पर नहीं मारूंगा, शिक्षक की काली करतूत आई सामने,मचा हड़कंप।

बिहार: गुरु कहे जाने वाले एक गुरु की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है, यहां सासाराम जिले के स्कूल में टीचर की डर्टी पिक्चर सामने आई है। दूसरी और तीसरी कक्षाओं की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक इश्तियाक अहमद अश्लील हरकत करते हैं। बड़ी दीदियों से किस मांगते हैं, और कहते हैं कि आई लव यू बोलो, तो गलती होने पर मारेंगे नहीं। छात्राओं के इन आरोपों से स्कूल में हड़कंप मच गया। मामला सनौरा मध्य विद्यालय का है। जहां एक शिक्षक को छात्राओं के साथ अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा।

यह भी पढ़ें:इस तरह की जाती है करवा चौथ व्रत की पूजा, जानें संपूर्ण पूजन विधि

यह मामला मामला इतना फैल गया कि 112 की टीम और स्थानीय पुलिस को दखल देना पड़ा और छात्राओं एवं अभिभावकों के बयान पर पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। सोमवार को सनौरा माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक इश्तियाक अहमद पर छोटी बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर परिजनों ने स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। शिक्षक ने किसी तरह दूसरे कमरे में भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पर बीईओ भी विद्यालय में पहुंचे। शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दूरभाष पर दिए गए जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पड़े:तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 231 रन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles