25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

द्वाराहाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी।

द्वाराहाट से देहरादून जा रही रोडवेज की बस नारकोटा से कुछ पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 30-35 सवारियां थी, सभी सुरक्षित बताए गए है। आपको बता दे की द्वाराहाट से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस शुक्रवार यानी आज सुबह नरकोटा से कुछ पहले रोडवेज बस (UK07PA 2852) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की खबर मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार सवारियों व बस कंडक्टर से पूछताछ करने पर पता चला कि रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी, जिसमें करीब 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थी, मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा गया है। कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं व गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles