25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

मैच से पहले धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब CSK की कमान संभालेगा यह युवा बल्लेबाज।

 इंडियन प्रीमियर लीग 2024 : क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार हुआ खत्म, कल से शुरू होने जा रहा है इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2024 का महासंग्राम। इससे पहले खेल जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां आपने सही सुना आईपीएल 2024 से ठीक पहले एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने ये जिम्मेदारी युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को दी है. पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। CSK ने ऋतुराज गायकवाड़ की तस्वीर जारी करते हुए लिखा- पेश है चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़. गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान IPL में 52 मैच खेले हैं. टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है।

311127.6 मैच से पहले धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब CSK की कमान संभालेगा यह युवा बल्लेबाज।

यह भी पड़े: कल से शुरू हो रहा है आईपीएल का महासंग्राम, देखें पूरा शेड्यूल

आपको बता दे कि आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पिछले साल आईपीएल खिताब रिकॉर्ड छठीं बार जीता था। लेकिन 42 साल के हो चुके धोनी ने कहा था कि वो फैन्स के लिए आईपीएल एक बार और खेलेंगे। सब यही मान कर चल रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने आखिरी आईपीएल में टीम को चैंपियन बनाएँगे, लेकिन आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले वो कप्तानी से हट गए हैं और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया गया है। ऋतुराज ही 22 मार्च 2024 को आईपीएल 2024 के पहले मैच से सीएसके की कमान संभालेंगे।

यह भी पड़े: द्वाराहाट में यहा खुला दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक।

 

 

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles