25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

बिग ब्रेकिंग: सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी ने की आत्महत्या।

नई दिल्ली: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी कर ली है। मृ़तक का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनुज थापन ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी अनुज थापन की GT अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। आपको बता दे कि मुंबई की आज़ाद मैदान पुलिस इस मामले एडीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. वहीं पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी अनुज थापन ने अपनी जान लेने की कोशिश की थी। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

यह भी पड़े: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles