देहरादून: उत्तराखंड सरकार 12 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लेने जा रही है. यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 11:00 बजे से शुरू हो गई है। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र से पहले इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. खासतौर पर संशोधित भू-कानून, आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट, नौकरियों से जुड़े प्रस्ताव और टैक्स प्रणाली में बदलाव पर चर्चा होगी…। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल ही आगामी…
Author: Manish Negi
देहरादून: 12 फरवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सचिवालय और कोषागार खुले रहेंगे। साथ ही प्रदेशभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और गुरु रविदास की स्थापित मूर्तियों एवं पार्कों में विशेष साज-सज्जा करने के निर्देश जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उदेदश्य से यह निर्देश दिए हैं। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु…
देहरादूनः उत्तराखंड के मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है। उन्होंने देहरादून के श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बीते दिन तबीयत खराब होने पर उन्हें श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वह पिछले चार-पांच दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे। वहीं उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल बिष्ट, मीना राणा सहित फिल्म जगह से जुड़े लोगों ने…
अल्मोड़ा: कल्पनाएं सभी के मस्तिष्क में उभरती हैं, लेकिन उसे साकार कुछ ही लोग कर पाते हैं। मगर जो कर पाते हैं, उनका काम दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐपण कला को नया आयाम देने वाली अल्मोड़ा की प्रियंका इसी प्रेरणा का नाम हैं। देश-विदेश में विख्यात कुमाऊं की मशहूर लोककला ऐपण से आज अगर हर कोई वाकिफ हैं तो उसका श्रेय देवभूमि उत्तराखंड के उन युवाओं को जाता है जो कुमाऊं की इस विलुप्तप्राय लोककला को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। कुमाऊं मंडल के ये युवा अपने हुनर का सदुपयोग कर लोककला ऐपण का प्रचार-प्रसार भी कर…
यह सप्ताह (10 to 17 फरवरी 2025 का राशिफल): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को आप जितने मनोयोग और परिश्रम से करेंगे आपको उसमें उतने ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत भले…
चमोली: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है. इस संबंध में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार यात्रा के पहले महीने में किसी भी यात्री को वीआईपी सुविधा नहीं मिलेगी. यानी किसी भी श्रद्धालु को वीआईपी स्कॉर्ट या विशेष व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजेंगे. प्रशासन का लक्ष्य 15 अप्रैल तक यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का है। अगले हफ्ते से शुरू होगा चारधाम का रजिस्ट्रेशन बुधवार को चारधाम…
3 से 9 फरवरी 2025 का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (3-9, फरवरी 2025) तक…
मनोरंजन डेस्क: एक्टर प्रभास ने अपनी पिछली रिलीज़ के साथ ही पौराणिक कैटेगरी में कदम रख दिया है. आगे बढ़ते हुए, उन्होंने एक बार फिर विष्णु मांचू की आगामी फिल्म कन्नप्पा के लिए वही किरदार निभाया है. खैर, मेकर्स ने अब फिल्म से विद्रोही स्टार का पहला पूरा लुक जारी कर दिया है, और यह कहना गलत नहीं होगा की एक्टर ने असल में दिव्य आभा को फिर से कल्पित किया है। एक्स पर, मेकर्स ने प्रभास के लिए पहले लुक की झलक शेयर किया, जिसमें कन्नप्पा में रुद्र के रूप में उनका लुक दिखाया गया. साधारण लेकिन मोटे तौर…
बजट 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इतिहास रचते हुए केंद्रीय बजट 2025-26 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश कर दिया गया है. यह लगातार 8वीं बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. इस बजट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, और शिक्षा के लिए विशेष आवंटन की उम्मीद है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय कैबिनेट ने बजट 2025 को मंजूरी पहले ही दे दी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीमा क्षेत्र में…
उत्तरकाशी: सीमांत उत्तरकाशी जिले में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. एक हफ्ते के भीतर 9 बार धरती डोल चुकी है. ऐसे में लगातार आ रहे भूकंप की वजह से लोग दहशत में है. लिहाजा, भूकंप को लेकर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने आम लोगों को सतर्क रहने और भूकंप के लिहाज से सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की. इसके अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और संगठनों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वही शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया…