27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

द्वाराहाट: छुट्टी पर घर आए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया हल्द्वानी रेफर। 

द्वाराहाट: जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड द्वाराहाट के बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भंडरगांव निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह पर देंदुए ने हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। आपको बता दे कि जमन सिंह छुट्टी में घर आकर सुबह टहलने निकले थे तभी घात लगाए तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चार घंटे की खोजबीन के बाद वे झाड़ियों में पड़े मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जमन सिंह को रानीखेत अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। जमन सिंह दिल्ली की एक निजी संस्था में नौकरी करते हैं। वे छुट्टी पर घर आए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भंडरगांव निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह सुबह छह बजे घूमने निकले थे लेकिन जब बहुत देर बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन, पुलिस और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद लगभग चार घंटे बाद जमन सिंह बग्वालीपोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़े मिले। उसके बाद लोगों की मदद से उन्हें रानीखेत अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है उन पर तेंदुए ने हमला किया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर गोपाल दत्त जोशी और वन विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।

amazon great summer sale 2025

उत्तराखंड के जंगलों से सटे इलाकों में वन्यजीवों की बढ़ती आमद अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। खासकर तेंदुओं के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और लोग अब सुबह-शाम अकेले बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मांग है कि वन विभाग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए और प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए।

यह भी पड़े: चैत्र नवरात्रि के पंचम दिन: जानिए माँ स्कंदमाता पूजा विधि और महत्व

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles