महाकुंभ 2025: भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने सोमवार को जहां एक ओर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तो, वहीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। अक्षय कुमार का बयान संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा, “मैंने खूब आनंद लिया. इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है. मैं मुख्यमंत्री…
Author: Manish Negi
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दो करोड़ डॉलर की अमेरिकी फंडिंग रोकने के DOGE विभाग के फैसले का बचाव किया. उन्होंने भारत जैसे देश को इस तरह की मदद देने की जरूरत पर सवाल उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम भारत को दो करोड़ डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत पैसा है. वे दुनिया में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाले देशों में हैं. उनके टैरिफ भी बहुत अधिक हैं. मैं भारत और उनके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन वोटर टर्नआउट के लिए दो करोड़ डॉलर क्यों देना?…
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की कमान, भाजपा विधायक दल ने लगाई महिला मुख्यमंत्री पर मुहर। अभी तक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सस्पेंस आज खत्म हो गया है। बुधवार शाम 7 बजे बीजेपी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। उससे पहले दिन में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक के बाद विधायक दल का नेता एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा, जिसे एलजी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजेंगे। उसके…
देहरादून: उत्तराखंड में लागू की गयी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में ‘लिव-इन’ संबंध के प्रावधान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी. कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आम जनता की राय एकत्र करेगी और उसे एक ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजेगी। माहरा ने कहा कि यूसीसी में ‘लिव-इन’ संबंध का प्रावधान उत्तराखंड की गरिमा तथा संस्कृति के खिलाफ है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने…
ICC Champions Trophy 2025 में टीम इंडिया किस जर्सी के साथ उतरेगी, इसकी एक झलक हम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान देख चुके थे। भारतीय टीम नई जर्सी में नजर आई थी, लेकिन आईसीसी इवेंट के लिए जर्सी में कुछ बदलाव करने होते हैं और ये बदलाव अब देखने को मिल चुके हैं। इस तरह साफ हो गया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में किस जर्सी के साथ उतरेगी। ये जर्सी रिवील हो चुकी है, जिस पर पाकिस्तान का नाम लिखा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार 17 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी…
साप्ताहिक राशिफल: जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा. इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस…
ओडिशा: ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के हॉस्टल में नेपाली छात्रा का शव बरामद के मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। छात्रा के बैचमेट भारतीय छात्र के बाद मंगलवार को KIIT के तीन डायरेक्टर और दो सिक्योरिटी गार्ड्स को अरेस्ट किया गया। इस मामले की जांच के लिए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव वाली हाई लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। दरअसल, 16 फरवरी की शाम बी-टेक थर्ड ईयर…
महाकुम्भ 2025: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’ अब इतिहास रच चुका है। यहां अबतक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है। 55 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में कुल 110 करोड़ सनातनी निवास करते हैं। इस लिहाज से महाकुम्भ में देश की आधे सनातनी…
चमोली: दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे। जिलाधिकारी संदीप…
नई दिल्ली: BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नियम बदल दिए हैं। BCCI से जुड़़े सूत्रों के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है बोर्ड ने टूर्नामेंट के दौरान परिवार को खिलाड़ियों संग रहने की इजाजत दे दी है। मतलब अगर खिलाड़ी चाहे तो चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपने परिवार को साथ रख सकता है। हालांकि इसमें कंडीशन ये है कि वो सिर्फ एक मैच के लिए ऐसा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया में खेली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद BCCI ने 10 सूत्री नियम लागू किए थे, जिसमें से एक किसी विदेशी दौरे पर…