27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

हल्द्वानी से लापता नेहा उप्रेती का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।

हल्द्वानी: हल्द्वानी से चार दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव कालीचौड़ के जंगल से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है। वह नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की निवासी थी। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला के मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। नेहा उप्रेती बीते 26 मार्च से अपने घर से गायब थीं। परिवार ने उनके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाने की टीम ने शव को सुरक्षित रखा और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। पुलिस उक्त शव की गंभीरता के साथ जांच में जुटी हुई है।

amazon great summer sale 2025

आपको बता दे कि हल्द्वानी कोतवाली के क्षेत्र के मथुरा विहार निवासी एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार उप्रेती की 35 वर्षीय पत्नी नेहा 26 मार्च को अपने घर से कहीं चली गई थीं। न लौटने से परिवार के लोग परेशान हो गए। नेहा की दो बच्चियां हैं। एक 11 साल की, जबकि दूसरी करीब एक साल की। घर न लौटने पर सास ने कई जगह तलाशने के बाद पुलिस से गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर भी फोटो पोस्ट किए गए, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह काली चौड़ मंदिर पर कुछ लोग पूजापाठ करने पहुंचे तो नजदीक में ही तेज दुर्गंध के बाद वहां शव पड़ा पाया। शव कई दिन पुराना लग रहा था। अखबार में लिपटी कुछ खाद्य सामग्री भी पड़ी मिली। सूचना पर पहले काठगोदाम और फिर हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव जब पलटा गया तो आधे चेहरा पर कीड़े रेंगते हुए मिले। गहने सुरक्षित मिलने से संभावना जताई जा रही है कि इस घटना के बाद से उधर से कोई गुजरा नहीं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण हुआ आसान, फोटो अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles