Author: Mamta Negi

Mamta Negi चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के लिए एक मूल्यवान सदस्य हैं। उनका विभिन्न विषयों का ज्ञान, और पाठकों के साथ जुड़ने की क्षमता उन्हें एक विश्वसनीय और जानकारीपूर्ण समाचार स्रोत बनाती है।

टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ हैं पावेल ड्यूरोव। पावेल ड्यूरोव एक रूसी उद्यमी और सॉफ़्टवेयर डेवलपर हैं, जिन्होंने टेलीग्राम और पहले लोकप्रिय सोशल नेटवर्क VKontakte (VK) की स्थापना की थी। VK के साथ काम करते समय उन्हें काफी प्रसिद्धि और सफलता मिली, लेकिन रूस की सरकार के दबाव के बाद उन्हें अपनी कंपनी छोड़नी पड़ी। 2013 में, उन्होंने अपने भाई निकोलाई ड्यूरोव के साथ टेलीग्राम को लॉन्च किया। टेलीग्राम Telegram एक क्लाउड-आधारित मैसेजिंग ऐप है जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और उच्च सुरक्षा विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। ड्यूरोव का मानना ​​है कि उपयोगकर्ता की गोपनीयता और स्वतंत्र अभिव्यक्ति बहुत ज़रूरी हैं, और…

Read More

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा। नगर में इन दिनों माँ नन्दा देवी मेले की धूम मची हुई है, पूरी नगरी मेले के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। मेले के आगाज के साथ पहली संध्या नगर के नन्हें कलाकारों के नाम रही, बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक लोग मन्दिर परिसर में डटे रहे। बता दें 6 सितंबर से 13 सिंतबर तक चलने वाले मेले में 12 सितंबर तक प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मन्दिर परिसर में लगी दुकानों में लोगों की खासी भीड़ जुट रही…

Read More

झारखंड । 583 पदों पर आयोजित उत्पाद सिपाही की भर्ती प्रक्रिया में 22 अगस्त से शारीरिक दक्षता परीक्षा आरंभ की गई। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों (candidates) को 60 मिनट में 10 किमी की दौड़ का प्रावधान है और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट में 5 किमी दौड़ का, जिसे 2017 में ही संसोधित किया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब तक इस दौड़ में 12 अभ्यर्थी अपनी जान गवां चुके हैं। जिनमें अधिकांश अभ्यर्थी 25 वर्ष से कम आयु के थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन सभी अभ्यर्थियों (candidates) की मौत…

Read More

क्या है एग्रीवॉलटिक्स (Agrivoltaics) ? अमेरिका के सोलर फार्म किराये पर भेड़े ले रहे हैं, ये सोलर फार्म और भेड़ दोनों के लिए ही बढ़िया है। मैदान में घास की कटाई नहीं करनी पड़ती और भेड़ों को भूसे की जगह हरी घास मिल जाती है। इसमें पैसा बचता है, कार्बन उत्सर्जन कटता है और जगह की बर्बादी भी नहीं होती। सोलर फार्म और कृषि के इस मेल को एग्रीवॉलटिक्स (Agrivoltaics) कहा जाता है, अगर हम अमेरिका के 1 % कृषि भूमि पर सौर पैनल लगाते हैं तो यह अमेरिका की बिजली की 20% मांग को पूरा कर सकता है। अब आप…

Read More

यह आधुनिक और पारंपरिक वास्तुकला का एक सहजीवन है, भारत के राज्य राजस्थान में एक अनूठा निर्माण देखने को मिला है जो भवन को अंदर से ठंडा तापमान प्रदान करता है । यह भवन है एक स्कूल  (School) “राजकुमारी रत्नावली बालिका विद्यालय कनोई , जैसलमेर” का। अद्वितीय निर्माण : पारंपरिक निर्माण विधियों और समकालीन डिजाइन के संयोजन के कारण, भारत के थार रेगिस्तान में राजकुमारी रत्नावली बालिका विद्यालय एक नखलिस्तान की तरह है। इसकी सभी कक्षाएं एक खुले, अंडाकार प्रांगण में स्थापित है। सौर छत पैनल साइट को हरित ऊर्जा प्रदान करते हैं। असामान्य वास्तुकला : दीवारों में वेंटीलेशन छेद…

Read More

स्वतंत्रता दिवस विशेष । भारत देश को आजादी दिलाने के लिए, सभी राज्यों में आन्दोलन तीव्र हो गए थे। एक ऐसे ही स्वतंत्रता संग्रामी की बात आज करेंगे जो नागालैंड राज्य से हैं। जिनका नाम है रेवरेंड पोस्वुई स्वुरो (Reverend Poswuyi Swuro)। जिन्हें आमतौर पर पोस्वुई कह कर बुलाया जाता है। जो नागालैंड के फेक जिले के रुज़ाज़ो गांव से हैं। आज वे रुज़ाज़ो गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। जब जापानी और INA (Netaji Subhash Chandra Bose की आजाद हिन्द फौज) रुज़ाज़ो गांव में आए थे, तब उनकी उम्र 20 के आसपास थी। वे जेसामी गांव से होते हुए…

Read More

विदेश । एक अमेरिकी अदालत ने पाया है कि सर्च इंजन दिग्गज गूगल (Google) प्रतिस्पर्धा को कुचलने के लिए बाजार पर अपने प्रभुत्व का अवैध रूप से दोहन करके एकाधिकार (Monopoly) का प्रयोग कर रहा था। इस ऐतिहासिक फ़ैसले में अमेरिका एंटीट्रस्ट, उल्लंघनों को लेकर बड़ी टेक कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए तेज़ी से काम कर रहा है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका बड़ी टेक कंपनियों पर नियंत्रण करने के लिए काम कर रहा है, तथा प्रमुख कंपनियों के खिलाफ कई अन्य मुकदमे भी दायर किए गए हैं। इस फैसले के बारे में जानकारी :…

Read More

राज्य। उत्तराखंड बार काउंसिल (Uttarakhand Bar Council) ने नए अधिवक्ताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। सुप्रीम कोर्ट से नये अधिवक्ताओं के लिए तय शुल्क से ज्यादा फीस न लेने के आदेश पर यह फैसला लिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों के बाद शुरू होगी। उत्तराखंड बार काउंसिल (Uttarakhand Bar Council) के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह पॉल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। देश में बाकी राज्यों में भी बार काउंसिल द्वारा एडवोकेट एक्ट 1961 की धारा 24 पर अधिवक्तों के पंजीकरण के नाम पर अधिक फीस वसूल की…

Read More

अल्मोड़ा । प्रदेश (उत्तराखंड) में समय पर नगर पालिका (Municipality) एवं नगर निगम के चुनाव न होने से जहां कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है वहीं अल्मोड़ा में नगर पालिका की सीमा विस्तार की चर्चा को कांग्रेस के विधायक ने लपक लिया है। शासन स्तर पर नगर पालिका सीमा विस्तार की सुगबुगाहट के बीच नगर से लगे हुए ग्रामीण आंदोलन के लिए तैयार हैं। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आस – पास के गाँव सरसों, बख व अन्य कई गाँवों को इस विस्तार नीति में लाने की बात चल रही है। ग्रामीणों का कहना है वह किसी…

Read More

पेरू । पेरू (Peru) में पुरातत्वविदों ने चिमू सभ्यता के धनी सदस्यों के अवशेष खोजे हैं. यह इंका सभ्यता से पहले का एक समाज था और जो प्रशांत महासागर और एंडीज पहाड़ों के बीच सूखे मैदानों में सदियों तक फला-फूला था। मुख्य पुरातत्वविद सिंथिया क्यूवा के अनुसार, लगभग 800 साल पुराने 11 व्यक्तियों के अवशेष पाए गए हैं।  ये व्यक्ति हार, बालियों और कंगनों जैसे गहनों के साथ दफनाए गए थे। क्यूवा ने बताया, “अवशेषों के साथ जो आभूषण मिले हैं, उनसे कहा जा सकता है कि ये लोग शायद चिमू के शासक वर्ग के सदस्य थे। ” इसे भी…

Read More