8.8 C
Uttarakhand
Wednesday, February 5, 2025

लाभार्थी सम्मान समारोह में उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे सीएम धामी।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ लाभार्थी सम्मान समारोह में शिरकत करने मंगलवार यानी आज उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। बड़कोट हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत गंगोत्री समेत यमुनोत्री और पुरोला के विधायकों ने किया. उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट बाजार से बड़कोट गांव तक रोड शो किया. जिसमें सैकड़ों लोगों ने सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया।

यह भी पड़े: नौबारा में स्थित शिव नगरी बागेश्वर धाम में 6 मार्च से होगा भागवत कथा का आयोजन।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग लौट आया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां दंगाऔर आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून बनाया जाएगा। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया है। धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।

यह भी पड़े: बदरीनाथ में हो रही है चार दिन से बर्फबारी, बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे हुआ अवरुद्ध।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles