उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ लाभार्थी सम्मान समारोह में शिरकत करने मंगलवार यानी आज उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। बड़कोट हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत गंगोत्री समेत यमुनोत्री और पुरोला के विधायकों ने किया. उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट बाजार से बड़कोट गांव तक रोड शो किया. जिसमें सैकड़ों लोगों ने सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया।
यह भी पड़े: नौबारा में स्थित शिव नगरी बागेश्वर धाम में 6 मार्च से होगा भागवत कथा का आयोजन।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग लौट आया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां दंगाऔर आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून बनाया जाएगा। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया है। धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।
यह भी पड़े: बदरीनाथ में हो रही है चार दिन से बर्फबारी, बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे हुआ अवरुद्ध।