25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

कछुए का मांस खाने से 8 बच्चों और 1 महिला की मौत,पड़े पूरी खबर।

जंजीबार: अफ्रीकी देश तंजानिया के पास जंजीबार द्वीप समूह में कछुए का मांस खाना सैकड़ों लोगों के लिए भारी पड़ गया। दरअसल, यहां जंजीबार द्वीप समूह के पेम्बा द्वीप पर समुद्री कछुए का मांस खाने से 8 बच्चों और 1 महिला की मौत हो गई। आपको बता दे कि जंजीबार के लोग समुद्री कछुए का मांस बड़े शौक से खाते हैं। हालांकि इसकी वजह से अक्सर खाद्य विषाक्तता के कारण मौत होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं इस पूरी घटना को लेकर मकोआनी जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाजी बाकरी ने बताया शुक्रवार देर रात जहरीला भोजन करने से एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि समुद्री कछुए का मांस खाने से जिन बच्चों की मौत हुई, उनमें इस महिला का भी एक बच्चा शामिल था।

यह भी पड़े: शून्य से पंद्रह डिग्री नीचे तक के तापमान में सोनम वांगचुक का आमरण अनशन जारी।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कछुए का मांस मंगलवार को खाया था। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाजी बाकरी ने कछुए का मांस नहीं खाने का आग्रह किया है। डॉ. हाजी बाकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयोगशाला में जांच से पुष्टि हुई है कि सभी लोगों ने समुद्री कछुए का मांस खाया था। वहीं घटना के बाद पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र जंजीबार के अधिकारियों ने एक आपदा प्रबंधन टीम भेजी, जिसने लोगों से समुद्री कछुओं का मांस नहीं खाने का आग्रह किया। इसी तरह से पेम्बा में नवंबर 2021 में कछुए का मांस खाने से तीन साल के बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय तीन अन्य लोग बीमार भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पड़े: सांसद अजय टम्टा का द्वाराहाट में भव्य स्वागत, जनता का जताया आभार।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles