17 C
Uttarakhand
Friday, April 18, 2025

दर्दनाक हादसा: द्वाराहाट के दो युवकों की नदी में डूबने से मौत, आठ जून को हुई थी शादी।

अल्मोड़ा: ये क्या हो रहा है देवभूमि उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन दुखद भरी खबरे सामने आ रही है एक दुखद भरी खबर जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर से आ रही है पहाड़ पर कई ऐसी जगहें हैं जहां पर नदी के जलस्तर का पता नहीं चल पाता है। कई बार पर्यटक या दूर गांव से आए युवा जोश में छलांग लगा देते हैं और जान दांव पर लगा देते हैं। रविवार को कुछ ऐसा ही कोसी नदी में हुआ। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में आज दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए है। जान गंवाने वाले दो युवकों में एक युवक की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। इधर घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पड़े: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बिनसर अग्नि पीड़ितों के परिजनों से की मुलाकात, कहा मृतक पीआरडी जवान के आश्रित को दी जाएगी नौकरी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 6 युवक कौसानी के रुद्रधारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के बाद सभी युवक रनमन, सोमेश्वर के पास नहाने के लिए कोसी नदी में चले गए। गहराई का सही अंदाजा न होने से दो युवक डूबते चले गए। दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई। साथ आए अन्य युवाओं ने उन्हें बचाने के लिए की कोशिश की लेकिन डूबते युवको को नहीं बचा सके। सूचना के बाद सोमेश्वर थाना पुलिस व स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह शवों को नदी से बाहर निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय, सोमेश्वर में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 

पंकज रौतेला 25 पुत्र श्याम सिंह रौतेला

धीरज रौतेला 26 पुत्र देवेंद्र रौतेला

दोनो मृतकों की पहचान निवासी द्वाराहाट के रूप में हुई है। दोनों विजयपुर, द्वाराहाट के निवासी है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पंचायतनाम की कार्यवाही पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले पंकज रौतेला की शादी एक हफ्ते पहले यानि 8 जून को हुई थी। पंकज के पिता सेना से रिटायर्ड हैं तथा उसका एक छोटा भाई है। विवाह के एक सप्ताह में ही घर की खुशियां मातम में बदल गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पड़े: IBPS ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक RRB XIII Notification 2024: सरकारी बैंकों में निकली 10 हजार बंपर भर्ती

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles