8.8 C
Uttarakhand
Wednesday, February 5, 2025

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी, बेटी ने दी मुखाग्नि।

नई दिल्ली: आर्थिक सुधारों के जनक और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’नारे लगाते रहे।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी, बेटी ने दी मुखाग्नि।

यह भी पढ़ें:डॉ. मनमोहन सिंह: भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र के महान नेता की प्रेरक यात्रा

आपको बता दे कि डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।Bपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी, बेटी ने दी मुखाग्नि।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी, बेटी ने दी मुखाग्नि

अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओ व तीनों सेनाओ की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी. निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर की तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने मिलिट्री बैंड के साथ अगुवाई की. भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और बेटियां मौजूद रहीं. मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगमबोध घाट पर मौजूद थे। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की.बेटी ने मुखाग्नि दी।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी, बेटी ने दी मुखाग्नि।

यह भी पढ़ें:OnePlus 13 और OnePlus 13R: कीमत, फीचर्स, और लॉन्च डेट की पूरी जानकारी

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

104FansLike
26FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles