देहरादून: सीटों के आरक्षण जैसी जटिल समस्याओं से निपटने के बाद अब उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां और भी तेज हो गई हैं। इसी बीच निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर अंतिम सूची जारी कर दी गई है। देर रात तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज सोमवार को शासन ने नगर निकायों में महापौर व अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है। वहीं चुनाव की तिथि का एलान भी कर दिया गया है।
यह भी पड़े: जानें 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस दिवस, जानिए पूरा इतिहास।
23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जबकि 25 को मतगणना होगी। श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण में बदलाव किया गया है। हल्द्वानी नगर निगम में महापौर सीट सामान्य, अल्मोड़ा नगर निगम में ओबीसी और श्रीनगर में महापौर सीट महिला आरक्षित कर दी गई है। राज्य में नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 31 दिसंबर 2024 एवं 1 जनवरी 2025 है। नामांकन पत्रों को 2 जनवरी 2025 को वापस लिया जा सकता है। निकाय चुनाव के लिए प्रदेश में 23 जनवरी 2025 को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव परिणाम 25 जनवरी 2025 को घोषित कर दिए जाएंगे।
देखें चुनाव अधिसूचना :-
यह भी पढ़ें:PMGSY के अंतर्गत विधानसभा सल्ट में विभिन्न विकास कार्यों को मिली स्वीकृति