25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

जानिए 23 फरवरी 2024 का राशिफल।

मेष राशि: मेष राशि वाले आज जीवन में सुख- शांति रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आज के दिन भोजन काफी संभलकर करें। आपको अत्यधिक तैलीय चीजों को खाने से बचना होगा। आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा।

 

यह भी पड़े: यूट्यूब से हटा उत्तराखंड का मशहूर गीत गुलाबी शरारा, लोगो में दिखी मायूसी।

 

वृष राशि: वृष राशिवालों के लिए आज लेनदेन के लिए सावधान रहें। पुराने मतभेद आज कुछ परिचित मित्रों के सहयोग से हल हो सकते हैं। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कुछ लोगों से आज संबंध अच्छे हो जाएंगे।

 

 

मिथुन राशि: मिथुन राशिवाले आज आपकी समस्याओं का समाधान आपके अपने हाथ में है, मतभेद से बचना होगा और काम में अपने समर्पण को भी बढ़ाना होगा। वाहन के प्रति सावधान रहें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। आज आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। आपको इस यात्रा में काफी मजा आने वाला है। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

 

कर्क राशि: कर्क राशिवाले आज नए वस्त्र की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। आज का दिन ताजगीपूर्ण रहेगा। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। इस धन से आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं।

 

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज पारिवारिक मामलों में सोच-विचारकर कार्य को अंजाम दें। आप कुछ नया करना चाहेंगे। आप अपने रोजाना का कार्यों से बोर होंगे। आपके दिमाग में कुछ नए विचार भी आएंगे। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। अनैतिक कार्यों से धनार्जन करने से बचना ही आपके लिए सही रहेगा।

 

 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आजपैसे की तंगी हो सकती है। सामाजिक दृष्टिकोण से आपके लिए आने वाला समय बेहद लाभकारी रहेगा। आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है; लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। बड़ों का आदर करेंगे। बेवजह की यात्राओं से बचे। पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। आप उन्हें घर पर पर्याप्त मात्रा में आराम करने दें।

 

यह भी पड़े: वीडियो: अल्मोड़ा में हुई साल की पहली बर्फबारी, पड़ी कड़ाके की ठंड।

 

 

तुला राशि: तुला राशिवाले आज का दिन आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। आज का अपना अधिक समय अपने दोस्तों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करें। इससे आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल कर सकता है।

 

यह भी पड़ेचार साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आप भी रहे जाएंगे हैरान, पड़े पूरी खबर।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशिवाले आज आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। कोई आपको ब्लेम भी कर सकता है। वाहनों से भी सावधान रहना होगा। तनाव भरा दिन रहेगा। व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने की सम्भावना है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पुराना चला आ रहा कोई कोर्ट केस भी निपट सकता है। आपको पैसा और सम्मान दोनों मिलेगा।।

 

 

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आज वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। बिना किसी से परामर्श लिए किसी तरह के निर्णय पर पहुँचने से बचें। किसी अजबनी से आज आपके रिश्ते गहरा सकते हैं। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रह सकती है। विदेश में रहने वाले मित्रों और संबंधियों के समाचार मिलेंगे।

 

मकर राशि: मकर राशिवाले आज का दिन व्यवसाय में शामिल लोगों को साझेदारी के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। नए अवसरों पर विचार करें। नए दोस्त भी बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों में तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा। व्यापार से किसी तरह के शुभ समाचार के मिलने की सम्भावना है। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिल सकता है। किसी कठिन काम में मदद मिलेगी, जिससे राहत महसूस होगी।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशिवाले आज प्रसन्न रहेंगे लेकिन रात के वक़्त कोई बुरी खबर आपको काफी चिंतित कर सकती है। व्यापार में बहुत बड़ी हानि हो सकती है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

 

 

मीन राशि: मीन राशिवाले आज का दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी लत से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको अपने अकेलेपन पर क्रोध आएगा। लेकिन ऐसी नकारात्मक चीजों से बचें। काम पर ध्यान दें। अधिकारियों से अनबन हो सकती है।

 

यह भी पड़े: देवभूमि उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा, छह लोगों की हुई मौत

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles