अल्मोडा: देवभूमि उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा में मौसम ने अचानक करवट ली और साल 2024 की पहली बर्फबारी ने क्षेत्र को शीतलता और रोमांच से भर दिया। सुबह खिली हुई धूप के बाद दोपहर में मौसम ने अपना रूप बदला और आसमान से रुई जैसे सफेद फाहे गिरने लगे। हालांकि, बर्फबारी हल्की होने के कारण यह जमीन पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई, लेकिन इसकी सुंदरता ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अल्मोड़ा में इस साल की यह पहली बर्फबारी है, जिसने ठंडक के साथ क्षेत्र में उत्साह भी बढ़ा दिया है। आसमान से गिरती बर्फ की सफेद चादर जैसे-जैसे धरती पर आ रही थी, लोगों में इसे देखने और इसका आनंद लेने का जोश बढ़ता जा रहा था। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इस प्राकृतिक नजारे का आनंद ले रहे थे। बच्चे बर्फ के फाहों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तो बड़े इस मनोरम दृश्य को कैमरे में कैद कर रहे थे।
दोपहर से ही बारिश के साथ बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने अल्मोड़ा की ठंडी हवाओं को और अधिक सर्द कर दिया। शाम तक यह प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।
पहाड़ों की खूबसूरती बर्फबारी के साथ और निखर गई है। अल्मोड़ा की हरी-भरी वादियों और पर्वतीय क्षेत्र पर बर्फबारी का यह दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्थानीय बाजारों में भी हलचल बढ़ गई है, क्योंकि लोग गर्म पेय पदार्थ और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए इस ठंडी और खूबसूरत शाम का आनंद ले रहे हैं।
ऐसा लगता है कि प्रकृति ने अल्मोड़ा को एक नई ताजगी और अद्भुत दृश्य से नवाजा है। यह बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए यह मौसम के बदलते रूप का आनंद लेने का मौका है।
यह भी पड़े: धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, लगी इन पर मोहर।
मौसम के इस रंग को देख लोग हैरत में पड़ गए। नगरीय क्षेत्र में हल्की ही सही लेकिन यह इस मौसम की इस बार पहली बर्फबारी थी। हालांकि जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में कुछ अधिक बर्फबारी होने की बात कही जा रही है। बर्फबारी शुरू होते ही लोग प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने को उत्सुक हुए, लेकिन तब तक बर्फबारी बंद हो गई। इधर तापमान काफी गिर चुका है और कड़ी ठण्ड पड़ रही है।