Home ज्योतिष 2 मार्च 2024 का राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे।

2 मार्च 2024 का राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे।

0

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कहीं उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात के मौके मिलेंगे। नए विषयों की जानकारी भी हासिल होगी। आप अपनी वाकपटुता द्वारा काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे।

 

वृष – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में सुखद माहौल बनेगा। जिससे आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।

 

मिथुन – पॉजिटिव- यह सप्ताह कुछ स्पेशल रहेगा। खास लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत कार्यों पर फोकस रहेंगी।

 

 

कर्क – पॉजिटिव- व्यवस्थित और अनुशासित रहने से जल्दी ही आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगें। विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेंगे।

यह भी पड़े: देवभूमि का नाम हुआ रोशन, आंचल और कनिका का कथक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम।

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह संतान से संबंधित कोई कार्य संपन्न हो जाने से राहत मिलेगी। निकट संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी कुछ समय बीतेगा।

 

कन्या – पॉजिटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।

 

तुला – पॉजिटिव- बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही फैसला लेना आपके लिए अन्य कोई बेहतरीन रास्ता खोलेगा।

 

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ खास लोगों का सपोर्ट मिलेगा। घर अथवा फाइनेंस संबंधी कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलने के आसार बन रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास से ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे।

 

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह आज किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।

 

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह नई योजनाएं बनेंगी तथा रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं। अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। कुल मिलाकर खुशी और संतोष भरा समय व्यतीत होगा।

 

कुंभ – पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे।

 

मीन – पॉजिटिव- यह सप्ताह सुखद व्यतीत होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आमंत्रण मिलेगा। तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही हो सकती है।

यह भी पड़े: पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा 42 सीटर विमान

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version