25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त मृत्युंजय हिरेमठ का आकस्मिक निधन, फैंस में शोक की लहर।

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम में वेदपाठी का कार्य संभाल रहे मृत्युंजय हीरेमठ (31) का शुक्रवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया. जिससे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में शोक की लहर है। उनकी मृत्‍यु कैसे हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। मृत्‍युंजय भगवान शिव से जुड़े वीडियो बनाते थे। उनके वीडियोज में भगवान शिव से जुड़े मंत्र, स्‍तुतियां, श्‍लोक और स्‍त्रोत हुआ करते थे। उनकी ओजस्‍वी आवाज और पीछे मंदिर परिसर का दृश्‍य लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर देता था।

यह भी पड़े: हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में 67 रन से हराया।

लोग उनकी आवाज सुनकर अलौकिक शांति का अनुभव करते थे। केदारनाथ मंदिर परिसर में उनका गाया ‘सौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्ये ज्योतिर्मयं चन्द्रकलावतंसम्। भक्तिप्रदानाय कृपावतीर्णं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये ॥’ सभी को बहुत पसंद आया था। मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी की ओर से बताया गया कि वह वेदपाठी का अपना कर्तव्‍य पूरी निष्‍ठा के साथ निभाते थे। इस अनहोनी से सोशल मीडिया पर उनके फैंस में शोक की लहर है।

यह भी पड़े: 9 लाख कमाने वाली ये खूबसूरत मॉडल है असल में एक AI Modal!

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles