33.3 C
Uttarakhand
Thursday, May 15, 2025

नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों का आराक्षण साफ, देखिए पूरी लिस्ट।

उत्तराखंड में लंबे समय से नगर निकाय चुनाव की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। कभी आरक्षण की पेचीदगी तो कभी अन्य दूसरे मामलों की वजह से लगातार नगर निकाय चुनाव आगे बढ़ रहे थे। लेकिन अब उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की सूची जारी हो गई है। शहरी विकास निदेशालय द्वारा शनिवार को नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम अध्यक्षों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है।

जारी की गई आरक्षण की सूची के बाद उत्तराखंड में चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल शहरी विकास निदेशालय द्वारा वार्ड आरक्षण को लेकर उत्तराखंड के सभी जिला अधिकारियों को एक पत्र भी भेजा गया है जिसमें आरक्षण के प्रस्ताव तैयार करने की बात की गई है। अब 15 दिसंबर के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही मेयर नगर पंचायत और नगर पालिका की अंतिम अधिसूचना जारी जल्द हो जाएगी।

नगर पंचायत सूची

नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों का आराक्षण साफ, देखिए पूरी लिस्ट।

नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों का आराक्षण साफ, देखिए पूरी लिस्ट।

इस बार आरक्षित सीटों पर बड़ा बदलाव किया गया है। ऋषिकेश नगर निगम एससी को दी है। वहीं देहरादून नगर निगम की बात की जाए तो वो सामान्य यानी अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला को दी गई है। नगर निगम रुड़की महिला, नगर निगम कोटद्वार अनारक्षित, नगर निगम श्रीनगर भी अनारक्षित, नगर निगम रुद्रपुर अनारक्षित, नगर निगम काशीपुर अनारक्षित, नगर निगम हल्द्वानी ओबीसी, नगर निगम पिथौरागढ़ महिला और नगर निगम अल्मोड़ा भी महिला को दी गई। नगर पालिका डोईवाला और मुनि की रेती सामान्य, रुद्रप्रयाग नगर पालिका और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष सामान्य, नगर पंचायत गुप्तकाशी में एससी महिला, तिलवाड़ा में अन्य पिछड़ी जाति महिला और उखीमठ में महिला सीट घोषित।

नगर निगमों की सूची

  1. नगर निगम, देहरादून: अनारक्षित
  2. नगर निगम, ऋषिकेश: अनुसूचित जाति
  3. नगर निगम, हरिद्वार: अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
  4. नगर निगम, रुड़की: महिला
  5. नगर निगम, कोटद्वार: अनारक्षित
  6. नगर निगम, श्रीनगर: अनारक्षित
  7. नगर निगम रुद्रपुर: अनारक्षित
  8. नगर निगम, काशीपुर: अनारक्षित
  9. नगर निगम, हल्द्वानी: अन्य पिछड़ी जाति
  10. नगर निगम, पिथौरागढ़: महिला
  11. नगर निगम, अल्मोड़ा: महिला

मुख्य नगर पालिकाओं की सूची:

  • नगर पालिका परिषद का नाम अध्यक्ष पद का आवंटन/आरक्षण
  • नगर पालिका परिषद विकासनगर ST
  • नगर पालिका परिषद मसूरी ओबीसी महिला
  • नगर पालिका परिषद हर्बटरपुर ओबीसी
  • नगर पालिका परिषद डोईवाला सामान्य
  • नगर पालिका परिषद मंगलौर ओबीसी
  • नगर पालिका परिषद लक्सर ओबीसी
  • नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर सामान्य
  • नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी महिला
  • नगर पालिका परिषद बड़कोट ओबीसी
  • नगर पालिका परिषद पुरोली महिला
  • नगर पालिका परिषद जोशीमठ महिला
  • नगर पालिका परिषद देवप्रयाग महिला
  • नगर पालिका परिषद चंपावत महिला
  • नगर पालिका परिषद गरदपुर महिला
  • नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सामान्य
  • नगर पालिका परिषद बागेश्वर ओबीसी
  • नगर पालिका परिषद नैनीताल ओबीसी
  • नगर पालिका परिषद रामनगर सामान्य
  • नगर पालिका परिषद पौड़ी महिला
  • नगर पालिका परिषद टिहरी सामान्य
  • नगर पालिका परिषद रानीखेत सामान्य
  • नगर पालिका परिषद मसूरी OBC महिला
  • नगर पालिका परिषद गोपेश्वर सामान्य
  • नगर पालिका परिषद बेरीनाग महिला
  • नगर पालिका परिषद भवाली महिला

इसको लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरक्षण की लिस्ट जारी हो चुकी है और अब हम चुनाव आयोग की कार्यक्रम और तिथि के अनुसार आगे बढ़ेंगे। जैसा चुनाव आयोग तय करेगा चुनाव तब हो जाएंगे। हालांकि, पहले 25 दिसंबर तक चुनावों की अधिसूचना जारी करने की बात की गई थी, लेकिन अब कब ये कार्यक्रम तय होगा ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: उर्दू शायरी का बेमिसाल सितारा: जॉन एलिया की ज़िंदगी और उनकी शायरी

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles