8.6 C
Uttarakhand
Thursday, February 13, 2025

थाना द्वाराहाट ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज द्वाराहाट में चलाई जागरुकता पाठशाला।

द्वाराहाट: अल्मोडा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर साइबर क्राइम, नशे के बचने, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों व नवीन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस अपर उपनिरीक्षक जानकी डोबाल व महिला हे0कानि0 भगवती बिष्ट द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज द्वाराहाट में यातायात नियमों की जानकारी, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून व अपराधों से बचने के लिए विभिन्न टॉल फ्री नम्बरों के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना द्वाराहाट ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज द्वाराहाट में चलाई जागरुकता पाठशाला।

यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी

 अभियान के तहत स्कूल में उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने, सीट बैल्ट व हैलमेट लगाकर वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी सभी उपायों का पालन करने हेतु जानकारी देकर जागरुक किया गया।

साइबर अपराध जागरूकता

वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

थाना द्वाराहाट ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज द्वाराहाट में चलाई जागरुकता पाठशाला।

नशा मुक्त अभियान जागरुकता

अभियान के तहत उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

महिलाओं/बाल अपराधों के प्रति किया जागरुक

 इस दौरान छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

थाना द्वाराहाट ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज द्वाराहाट में चलाई जागरुकता पाठशाला।

गौरा शक्ति

छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

थाना द्वाराहाट ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज द्वाराहाट में चलाई जागरुकता पाठशाला।

हेल्प लाइन नंबर

  सभी छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

नवीन कानूनों की जागरूकता

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

यह भी पड़े:उत्तराखंड का ऐसा कवि जिसे कहा जाता है हिंदी का कालिदास

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"