29.5 C
Uttarakhand
Sunday, June 1, 2025

सीए परीक्षा की नई डेटशीट जारी,यहां चेक करें पूरा टाइम टेबल।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 3 सितंबर 2025 से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेंगी।

CA फाइनल परीक्षा की तारीखें:

  1. ग्रुप I: 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को होंगी.
  2. ग्रुप II: 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को होंगी.

CA इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें:

  1. ग्रुप I (पेपर): 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को तय हैं.
  2. ग्रुप II: 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को होंगी.

CA फाउंडेशन परीक्षा की तारीखें:

amazon sale

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को होंगी.

एग्जाम का टाइम और ड्यूरेशन

  • सभी परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में होंगी और इंडियन टाइम के मुताबिक दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी.
  • फाउंडेशन पेपर 1 और 2: 3 घंटे के होंगे, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक.
  • फाउंडेशन पेपर 3 और 4: 2 घंटे के होंगे, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक. इन पेपरों के लिए कोई एक्स्ट्रा पढ़ने का समय नहीं दिया जाएगा.
  • इंटरमीडिएट पेपर: सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे, जिसमें 15 मिनट का पढ़ने का समय (जो 1:45 बजे शुरू होगा) शामिल है.
  • फाइनल कोर्स पेपर 1 से 5: ये भी 3 घंटे के होंगे, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पढ़ने के समय के साथ.
  • फाइनल कोर्स पेपर 6: यह 4 घंटे का पेपर होगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

कैसे डाउनलोड करें डेटशीट?

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट http://icai.org पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘Important Announcement’ लिंक पर जाएं.
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को पेज पर आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा 2025 डेटशीट लिंक दिखाई देगा.
  • लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद डेटशीट खुल जाएगी.
  • अब परीक्षा की तारीख देखें और डेटशीट को डाउनलोड कर लें.
  • आगे की जरूरत के लिए डेटशीट की एक हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें.

कुछ जरूरी बातें

5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को कोई परीक्षा नहीं होगी क्योंकि उस दिन मिलाद-उन-नबी की सरकारी छुट्टी है.

अगर बाद में किसी परीक्षा वाले दिन सरकारी छुट्टी घोषित की जाती है, तो भी परीक्षाएं अपने तय समय पर ही होंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा.

अगर किसी पेपर में एमसीक्यू (MCQ) और डिस्क्रिप्टिव दोनों पार्ट हैं, तो एमसीक्यू वाले हिस्से की सील दोपहर 2 बजे ही खोली जाएगी, और उस सेक्शन के लिए कोई अतिरिक्त पढ़ने का समय नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के हत्यारे रिजॉर्ट मालिक समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना भी……

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles