20.1 C
Uttarakhand
Wednesday, May 7, 2025

इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन का अमरोहा में एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, ICU में भर्ती।

देहरादून: इंडियन आइडल सीजन 12′ के विनर सिंगर पवनदीप राजन सोमवार, 5 मई को उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह करीब 3:40 बजे हुई और सिंगर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज पहले से ही एक वीडियो के तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पवनदीप स्पष्ट रूप से पीड़ित दिख रहे हैं, उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

पवनदीप को आईं गंभीर चोटें

amazon great summer sale 2025

हालांकि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में और अधिक जानकारी अभी सामने आने का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से ये जरूर पता चल रहा है कि पवनदीप के पैर और हाथ में चोटें आई हैं। पवनदीप के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके फैंस हैरान हो गए हैं। सिंगर की ये हालत देखकर उनके फैन काफी दुखी हैं और इस युवा प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हादसे में कार के उड़ गए परखच्चे

इस हादसे में पवनदीप की कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह रहा होगा। फिलहाल पवनदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पवनदीप के साथ ही चालक को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और चालक को तत्काल नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया।

कौन हैं पवनदीप राजन?

पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता और बहन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2015 में द वॉयस ऑफ इंडिया में भाग लिया। वह शो के विनर बने और इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम किया। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ कार और 25 लाख की प्राइज मनी भी जीती थी। टॉप 5 में उनका मुकाबला मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया के साथ था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हृदय गति रुकने से हुई 30 वर्षीय पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र हर्षित की मौत, पहले से लगा हुआ था पेसमेकर।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles