24.8 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

द्वाराहाट चौखुटिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लगी आग, मचा हड़कंप।

द्वाराहाट: अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट के चौखुटिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आपको बता दे की द्वाराहाट पेट्रोल पंप के पास जंगल से आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना वन विभाग को दी। रेंजर मदन लाल ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा और वन कर्मियों ने मोर्चा संभाला। दो घंटे बाद वन कर्मियों ने आग बुझाई। आग से आधे हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इधर, आग बुझाने में तनुजा पाठक, प्रदीप चंद, पंकज तिवारी, भानु गिरी, ललित रौतेला, मनोज कुमार, राजेश बुधानी, बची राम आदि ने भी सहयोग किया।

यह भी पड़े:पैट कमिंस की कप्तानी ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से दी करारी शिकस्त

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles