22.4 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

द्वाराहाट: मां को बिलखता छोड़कर चला गया इकलौता चिराग, शराब में जहर मिलाकर गटका, छुट्टी पर आ रहा था घर।

द्वाराहाट: देवभूमि उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट से एक दुखद भरी खबर सामने आ रही है, यहां दिल्ली से छुट्टी पर घर आ रहे एक युवक ने आधे रास्ते में ही अपनी जिंदगी का सफर यही पर अंत कर लिया। घटना का पता लगते ही थाना द्वाराहाट की टीम घटनास्थल पर पहुंची, उन्हें वहा पर जहर व शराब की खाली शीशी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने शराब में जहर मिलाकर गटक लिया। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पड़े: फटाफट शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार आज दोपहर द्वाराहाट मुख्य बाजार से करीब चार किमी आगे द्वाराहाट-चौखुटिया मोटर मार्ग पर भीडा पानी नामक जगह पर भूमकिया गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी तुरंत द्वाराहाट थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अचेत पड़े युवक को किसी तरह सड़क पर लाया गया, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पड़े: उत्तराखंड में अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी।

आपको बता दे कि घटनास्थल पर बैग में मिले पहचान पत्र व आधार कार्ड से मृतक की पहचान दीपक उप्रेती (उम्र 32 साल) पुत्र हरीदत्त उप्रेती, निवासी ग्राम नागार्जुन, थाना द्वाराहाट, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। मृतक दीपक दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। शुक्रवार को वह अपने घर को लौट रहा था। लेकिन गांव से करीब 11 किमी पहले उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह खबर सुन पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ रही है, परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। दीपक अपने परिवार का इकलौता लड़का था। थाना द्वाराहाट प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर नुवान की खाली शीशी व शराब का खाली अध्धा मिला है। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पड़े: मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न,विराट कोहली बोले- मां तुझे सलाम, देखे वीडियो।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles