Home खेल धोनी का बर्थडे, लेकिन साक्षी छा गईं, उनके इस काम ने दिल...

धोनी का बर्थडे, लेकिन साक्षी छा गईं, उनके इस काम ने दिल जीत लिया! जानिए धौनी के रिकॉर्ड।

0

मनोरंजन डेस्क: धोनी एक सफल कप्तान, शानदार विकेटकीपर और खतरनाक बल्लेबाज हैं. आज भी आईपीएल में अपनी इन प्रतिभाओं की झलक दिखा देते हैं. आज धोनी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं.. 43 साल के धोनी अब 22 गज नहीं बल्कि 44 एकड़ में नया कीर्तिमान रच रह हैं. उनके चाहने वाले अब धोनी को सफल किसान भी कह रहे हैं. चलिए धोनी के जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी किसानी का कहानी बताते हैं।

यह भी पड़े:एक युग का अंत, दिग्गज रैसलर जॉन सीना ने WWE से किया संन्यास का ऐलान।

साक्षी ने छूए माही के पैर

images 22 2 धोनी का बर्थडे, लेकिन साक्षी छा गईं, उनके इस काम ने दिल जीत लिया! जानिए धौनी के रिकॉर्ड।

दरअसल, साक्षी ने धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे ब्वॉय केक काटता और सबसे पहले अपनी पत्नी को उसका टुकड़ा खिलाता है। इस दौरान जिस एक बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी साक्षी का अपने पति के पैर छूना, जो इस जोड़े की दिलचस्प और प्यार भरी केमिस्ट्री की झलक देता है। इस जन्मदिन पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई कि फिल्म धोनी की बायोपिक जिसका नाम ‘धोनी: अनटोल्ड स्टोरी है, वो जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह ने लीड कैरेक्टर प्ले किया है। दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में है।

यह भी पड़े:उत्तराखंड में बारिश ने लिया विकराल रूप, चारधाम यात्रा अग्रिम आदेश तक बंद, नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट।

2014 में टेस्ट खेलना छोड़ा

11 अप्रैल, 2008 को धोनी ने कानपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट में कप्तानी की। 3 टेस्ट की यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। धोनी ने 26 दिसंबर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में आखिरी टेस्ट खेला। इस मुकाबले के ड्रॉ होते ही धोनी ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते। वह टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

2 दिसंबर, 2005 को धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने 30 रन बनाए। 2013 में इसी मैदान पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन बनाए। जो बतौर विकेटकीपर किसी भारतीय खिलाड़ी का पहला ही दोहरा शतक था। धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए।

यह भी पड़े:जिलाधिकारी विनित तोमर ने लोगों से की सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताया

2007 में ICC ने टी-20 फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप शुरू कर दिया। भारत ने टूर्नामेंट में अपने सीनियर प्लेयर्स को नहीं भेजा। युवा टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी को सौंपी गई। धोनी ने टीम को बखूबी लीड किया और देश को ट्रॉफी भी दिला दी।धोनी की कप्तानी में भारत ने 2016 में आखिरी वर्ल्ड कप खेला, लेकिन टीम वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल हारकर बाहर हो गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2016 में अमेरिका के मैदान पर धोनी ने आखिरी बार टी-20 कप्तानी की। धोनी ने सबसे ज्यादा 72 टी-20 में भारत की कमान संभाली। यह रिकॉर्ड भी अब तक नहीं टूटा। रोहित शर्मा ने 61 टी-20 में कप्तानी करने के बाद संन्यास ले लिया।

98 टी-20 में 2 ही फिफ्टी लगा सके

1 दिसंबर, 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने पहला टी-20 खेला। यह भारत का भी पहला ही टी-20 था। इस फॉर्मेट में उन्होंने शुरुआत से ही फिनिशर की भूमिका निभाई। इसलिए 98 टी-20 खेलने के बाद भी वह 2 ही फिफ्टी लगा सके। 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया को खिलाफ धोनी ने आखिरी टी-20 मैच खेला। इसमें भारत को हार मिली।

यह भी पड़े:एक हफ्ते पहले बनी विश्व विजेता भारतीय टीम जिम्बाब्वे से 13 रनों से हारी।

2017 में वनडे कप्तानी छोड़ी

2007 में भारत वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। राहुल द्रविड़ ने इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। इस कारण टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी को ही वनडे फॉर्मेट की कप्तानी भी मिल गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में धोनी ने पहली बार वनडे कप्तानी की।धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता और 28 साल बाद वनडे फॉर्मेट का ICC खिताब अपने नाम किया। धोनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिताया। यह उनके करियर का आखिरी ICC खिताब भी साबित हुआ। 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद धोनी ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी विराट कोहली को सौंप दी।

यह भी पड़े:जानिए अपना 7 जुलाई 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

आखिरी वनडे में रनआउट हुए, भारत हारा

23 दिसंबर, 2004 को धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे और इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह खाता भी नहीं खोल सके और रनआउट हो गए। हालांकि, टीम इंडिया ने उन्हें आगे भी मौके दिए, जिसे धोनी ने बखूबी भुनाया। नंबर-3 पोजिशन पर शुरुआत करने के बाद धोनी ने करियर में ज्यादातर मैच फिनिशर की पोजिशन पर खेले। इसके बावजूद उन्होंने 10 हजार से ज्यादा रन बना दिए।2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी 72 गेंद पर 50 रन बनाकर रनआउट हुए। भारत ने मैच 18 रन से गंवाया और टीम के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई। धोनी ने इस मैच के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला और 15 अगस्त, 2020 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया।

यह भी पड़े:वीडियो: मोहान के समीप छोटा पुल बरसात के कारण क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित,रूट डाइवर्ट।

IPL में चेन्नई को 5 खिताब जिताए

एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तो अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC खिताब दिलाए ही, IPL में भी उनकी कप्तानी शानदार रही। उन्होंने CSK और RPS टीम की 226 मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते। 2024 का IPL शुरू होने के बाद धोनी ने ऋतुराज गायकवाड को CSK की कप्तानी भी सौंप दी।

IPL से अब भी रिटायरमेंट नहीं लिया

धोनी 2008 से IPL खेल रहे हैं, उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट से रिटारयरमेंट नहीं लिया है। अब तक 264 IPL मुकाबलों में उन्होंने 5243 रन बनाए हैं। इनमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। धोनी ने अब तक IPL को अलविदा नहीं कहा है, ऐसे में संभव है कि 43 साल की उम्र में वह 2025 का IPL भी खेलते नजर आ सकते हैं।

धोनी के 5 अटूट रिकॉर्ड्स...

  1. 3 अलग-अलग ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान: धोनी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 4 ICC ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन इनमें टी-20 वर्ल्ड कप शामिल नहीं है।
  2. 10 हजार वनडे रन बनाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर: धोनी ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए 10,599 रन बनाए। उनके बाद राहुल द्रविड़ ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए 2300 रन बनाए हैं।
  3. बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा वनडे स्कोर: धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए 183 रन बनाए। यह बतौर विकेटकीपर किसी भी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर है। उनके बाद क्विंटन डी कॉक ने 178 रन का स्कोर बनाया है।
  4. सबसे ज्यादा स्टंपिंग: धोनी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 538 मैचों में विकेटकीपिंग की, इनमें उन्होंने 195 स्टंपिंग की। इस मामले में वह टॉप पर हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 139 स्टंपिंग की हैं।
  5. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी: तीनों फॉर्मेट मिलाकर धोनी ने 332 मैचों में कप्तानी की। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में कप्तानी की है।

यह भी पड़े:बड़ी खबर: नोएडा के Logix Mall में लगी भीषण आग, धुआं भर जाने से छाया अंधेरा, बड़ा हादसा टला

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version