सार: अल्मोड़ा के गोविंदपुर में बीते बुधवार को एक मकान में आग लग गई. जिससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. ग्रामवासियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया… अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के गोविंदपुर क्षेत्र के ओडला गांव में एक आवासीय मकान में आग लग जाने से पूरा मकान धू धू कर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है। आग इतनी भयानक थी कि उनके रहने के लिए भी कोई जगह नहीं बच पाई। जिसके बाद परिवार ने गांव में किसी के घर पर शरण ली है। राशन और अन्य…
Author: Manish Negi
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री पर उसी की नाबालिक बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसमें एक दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बताने पर पिता और बच्ची को मारने की धमकी दी आरोप है कि बच्ची के साथ हरिद्वार के अलावा आगरा,वृंदावन के होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की…
6 और 7 जून 2025 को बैंक रहेंगे बंद? अगर आप यह सोच रहे हैं कि 6 जून 2025 (शुक्रवार) और 7 जून 2025 (शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। कई राज्यों में बकरीद (Eid-ul-Adha / Id-Uz-Zuha) के मौके पर दो दिन तक बैंकिंग सेवाएं बंद रहने वाली हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद और किन सेवाओं का आप अब भी लाभ उठा सकते हैं। 6 जून 2025 (शुक्रवार): किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद? 6 जून को बकरीद मनाने के कारण कुछ राज्यों में बैंक…
बंगलुरू: आईपीएल 2025 काफी चर्चा में रहा। इसका फाइनल मंगलवार को हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स से था। इस मैच में आरसीबी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली का सपना सच हो पाया। ये पल टीम के साथ ही विराट के प्रशंसकों के लिए भावुक कर देने वाला था। लेकिन, ये जीत बेंगलुरू के लिए मातम बन गई। दरअसल, आरसीबी के आईपीएल 2025 जीतने के बाद विराट कोहली ट्रॉफी के साथ बेंगलुरू पहुंचे। यहां पर विक्ट्री परेड हुई और चिन्नास्वामी स्टेडियम के…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 5 लोगों की जान चली गई। देश में कोरोना के मामले 4,000 के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। कोरोना के एक्टिव केस स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के कुल 4026 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल (1416) में देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (494) और तीसरे नंबर पर गुजरात (397) में कोरोना के…
आईपीएल 2025: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक…
भवाली:भवाली के मुख्य बाजार में आज सोमवार की रात्रि आठ बजे तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग से तीन दुकानों में काफी नुकसान हो गया है । वहीं आग लगने की घटना से भवाली बाजार में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी , जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की । आग से दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय दुकानदारों का…
SSC GD Constable Result: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से SSC GD Constable exam का आयोजन 4 से लेकर 25 फरवरी तक करवाया गया था। एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अब रिटेन टेस्ट रिजल्ट होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC की ओर से परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी। मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा…
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है. यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस वर्ष, गंगा दशहरा की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि यह 5 जून को है या 6 जून को. आइए हम आपको गंगा दशहरा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताते हैं। गंगा दशहरा कब है? पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 4 जून को देर रात 11 बजकर 54…
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 3 सितंबर 2025 से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेंगी। CA फाइनल परीक्षा की तारीखें: ग्रुप I: 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को होंगी. ग्रुप II: 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को होंगी. CA इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें: ग्रुप I (पेपर): 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को तय हैं. ग्रुप II: 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को होंगी. CA फाउंडेशन परीक्षा की तारीखें: फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16,…