अहमदाबाद: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचा है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। जब मैं उठा, मेरे चारों तरफ थीं लाशें’ मिली जानकारी के मुताबिक जिंदा बचे 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश ने आपबीती बताई. उन्होंने कहा, “उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर…
Author: Manish Negi
अहमदाबाद: अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है. इस बीच पीएम मोदी ने इस घटनाा पर अपनी संवेदनाएं जताई हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. गुरुवार दोपहर देहरादून में तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून धीरे-धीरे प्रदेश में प्रवेश कर रहा है. खासकर कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश…
SBI क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2025 जारी: यहां देखें पूरा प्रोसेस भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2025 को 11 जून 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की मुख्य परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं। SBI Clerk Final Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड: SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। होमपेज पर “Careers” लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर जाएं और “SBI Clerk Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें…
पंचायत 4′: पंचायत सीज़न 4′ का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक बार फिर से इस वेब सीरीज के कलाकार अपने दर्शकों को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर का जादू दर्शकों पर चलता अभी से दिख रहा है। चुनावी मैदान में टीम मंजू देवी और टीम क्रांति देवी आमने-सामने है, वहीं जीत के लिए दोनों टीम कोशिशें करती दिख रही है और यही कोशिश लोगों को खूब गुदगुदाने वाली है। इस चुनावी मैदान में हाल कुछ…
देहरादून : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। जिला पंचायतों में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायतों में उप जिलाधिकारी और ग्राम पंचायतों में संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश की 2941 क्षेत्र पंचायतों, 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों और 7478 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। शासन ने जारी आदेश में कहा, ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई 2025, क्षेत्र पंचायतों का 29 मई 2025 और जिला पंचायतों में…
IGNOU एडमिशन: जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन शुरू इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा (ODL) मोड में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक छात्र IGNOU की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा: IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए “Admission July 2025” लिंक पर क्लिक…
रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, कहानी नए मोड़ ले रही है. अब जब मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पुलिस की पकड़ में आ चुकी है और चारों आरोपी हिरासत में हैं, तो लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या था राज कुशवाह में, जिसके लिए सोनम ने अपने पति की हत्या तक करवा दी? राज है फ्लाईवुड फैक्ट्री का साधारण कर्मचारी जानकारी के मुताबिक, राज कुशवाह सोनम के ही पिता की फ्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था. वह वहां बिलिंग सेक्शन में तैनात था.…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की बेटियां अपनी प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं। सेना, खेल, थिएटर, प्रशासनिक पदों में अग्रणी रहकर ये बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। अब एक और बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली स्नेहा नेगी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्नेहा नेगी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो में वैज्ञानिक बनी है। दरअसल, श्रीनगर के श्रीकोट की रहने वाली स्नेहा नेगी इसरो में वैज्ञानिक बनी हैं. वैसे तो मूल रूप से स्नेहा रुद्रप्रयाग जिले के सतेराखाल के सुप्री गांव की निवासी है, लेकिन…
कैंची: रविवार को बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट चौक बाजार में रहने वाले एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे हल्द्वानी ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। इस पर निजी एंबुलेंस से मरीज को हल्द्वानी भेजा गया। यह एंबुलेंस कैंचीधाम में जाम में फंस गई। मरीज ने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि धनियाकोट चौक बाजार निवासी 40 वर्षीय जगमोहन सिंह जनरल स्टोर चलाते हैं। रविवार शाम को अचानक उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन जीवन सिंह, लाभांशु पिनारी और आनंद सिंह ने 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को…