नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूप और उमस भरे माहौल के बीच नोएडा सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली। बदलते मौसम ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं यातायात अव्यवस्था और जलभराव की समस्या ने परेशानियां भी बढ़ा दीं। दिल्ली-एनसीआर लंबे समय से बदली और उमस भरे दौर से गुजर रहा था। सितंबर का आखिरी सप्ताह आमतौर पर मानसून के विदाई चरण का होता है, लेकिन इस बार समय-समय पर हो रही बौछारों ने लोगों को राहत भी दी और मौसम…
Author: Manish Negi
स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बावजूद उसे स्वीकार क्यों नहीं किया, इसके पीछे एक गंभीर राजनीतिक और कूटनीतिक वजह सामने आई है। असल में, भारतीय टीम और बीसीसीआई ने निर्णय लिया कि वे एशिया कप ट्रॉफी को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री हैं, के हाथों नहीं लेंगे। इसी वजह से न केवल ट्रॉफी, बल्कि विजेता मेडल भी भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दिए गए। एशिया कप फाइनल में क्या हुआ? एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के…
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा शहर आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब 100 वर्ष पूर्व आयोजित शिल्पकार सम्मेलन की गूंज एक बार फिर सुनाई दी। 24 सितंबर 1925 को महान समाजसेवी एवं जागरूक चिंतक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने अल्मोड़ा के जूली डंडा में शिल्पकार समाज को संगठित करने के लिए एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया था। उस कठिन दौर में, जब हमारे पहाड़ों में किसी भी प्रकार की सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध नहीं थे, तब भी हजारों लोग पैदल चलकर गढ़वाल और कुमाऊं के कोने-कोने से अल्मोड़ा पहुंचे थे। ऐतिहासिक अभिलेख बताते हैं कि लगभग 8,000 की संख्या में लोग…
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) को लेकर दुनिया भर में चर्चा और चिंताएँ तेज़ हो गई हैं। तेजी से विकसित होती इस तकनीक के फायदे जितने क्रांतिकारी हैं, इसके संभावित खतरे भी उतने ही गहरे हैं। इसी कड़ी में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में मशीनें सिर्फ इंसानों के सहायक नहीं रहेंगी, बल्कि वे समाज और दुनिया की दिशा बदलने में प्रमुख भूमिका निभाएंगी। उनकी मानें तो आने वाले समय में यह संभावना नकारा नहीं जा सकती कि मशीनें इंसानों पर “राज” करें। सैम ऑल्टमैन की चेतावनी सैम…
तमिलनाडु: तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। एक धार्मिक आयोजन के दौरान लगी भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 लड़के और 5 बच्चियां शामिल हैं। यह त्रासदी न केवल कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो गई है बल्कि भीड़-नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में से 30 के शवों…
राजस्थान: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला न केवल रिश्तों के बंधनों को शर्मसार करता है बल्कि समाज में व्याप्त बदलती सोच और अपराध की भयावह तस्वीर भी पेश करता है। जंगल में मिली मासूम भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक चरवाहे को जंगल में एक बच्ची मिली। बच्ची पत्थरों के नीचे दबाई हुई थी और उसके मुंह पर फेवीक्विक लगाया गया था। आरोप है कि उसकी मां ने उसके मुंह में पत्थर ठूंस दिए और होंठों को गोंद से…
द्वाराहाट: अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव बमनपुरी से निकली बेटी आयुषी नेगी आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई हैं। ताइक्वांडो जैसे कठिन मार्शल आर्ट खेल में जिला स्तर से चयनित होकर उन्होंने राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। आयुषी न सिर्फ एक खिलाड़ी हैं, बल्कि अनुशासन और समर्पण की मिसाल भी बन चुकी हैं। आयुषी का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके कोच विजय बहादुर का अथक परिश्रम और मार्गदर्शन है। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रशिक्षण ही उन्हें यहां तक लेकर…
रानीखेत: ताड़ीखेत क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रही एक कार (संख्या यूके 18-4995) हाईडिल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग कुशल सिंह रौतेला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की विस्तृत जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार कार को ग्राम ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट पुत्र रतन…
द्वाराहाट: कला और संस्कृति का सबसे बड़ा मंच माने जाने वाली रामलीला अकसर समाज के भीतर मौजूद सच्चाइयों और समकालीन मुद्दों पर व्यंग्य कसने का माध्यम भी बन जाती है। ऐसा ही नजारा बीती रात द्वाराहाट के कालीखोली में आयोजित रामलीला महोत्सव में देखने को मिला। इस दौरान सीता-स्वयंवर के प्रकरण का मंचन किया गया, लेकिन कलाकारों ने इसे केवल धार्मिक प्रसंग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक व्यंग्य से जोड़ दिया। उन्होंने उत्तराखंड में लंबे समय से सुर्खियों में रहे पेपर लीक मामले पर तंज कसते हुए सरकार और भर्ती एजेंसियों को मंच से आईना दिखाया। मिशन…
कपकोट: बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से सामने आया नाबालिग गर्भवती का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। ताजा मेडिकल रिपोर्ट में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि किशोरी के गर्भ में एक नहीं, बल्कि दो शिशु पल रहे हैं। इस जानकारी ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पीड़ित किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी देखभाल और आवश्यक काउंसलिंग की जा रही है। मामला इस सप्ताह मंगलवार का है, जब गर्भवती नाबालिग स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। उसी दौरान पुलिस की जानकारी में आए इस…