27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

नैनीताल में एक बड़ा सड़क हादसा, अल्मोड़ा निवासी महिला की मौत, पुत्र घायल।

नैनीताल: देवभूमि को पता नहीं किसकी नजर लग गई, दिन प्रतिदिन दुखद भरी खबरें सामने आ रही है, आज एक और सड़क हादसा हो गया है। जनपद नैनीताल में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जिला मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर भवाली रोड में पाइंस के पास एक कार नीचे खाई में गिर गई। जिसमें अल्मोड़ा निवासी मां , बेटे को गम्भीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। जब वे नैनीताल के पास जोखिया क्षेत्र पहुंचे, तो अचानक विपरीत दिशा से एक पर्यटक वाहन आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में विनय ने गाड़ी का संतुलन खो दिया और कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार संख्या यूके 01ए, 9798 नैनीताल रोड में पाइंस के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

कार को अल्मोड़ा निवासी 40 वर्षीय विनय वर्मा चला रहे थे, जबकि उनकी माता 71 वर्षीय उमा वर्मा भी सवार थी, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। तल्लीताल थाने से एसआई सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय वर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।

amazon great summer sale 2025

यह भी पढ़ें: सौरभ या साहिल, किसके बच्चे की मां बनने वाली है मुस्कान? उठ रहे है सवाल।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles